ग्वालियर में हत्या के आरोपियों के घर चला प्रशासन का हथोड़ा
ग्वालियर. नगर निगम से बर्खास्त किए गए हत्या के आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ ग्वालियर प्रशासन ने एक और सख्त एक्शन लिया है। बता दें कि, हत्या के आरोपी करण वर्मा और उसके साथी भानु वर्मा के मकानों को शनिवार को ग्वालियर प्रशासन ने जमीदोज कर दिया है। प्रशासन के अनुसार, मकानों को सरकारी जमीनों पर कब्जा कर बनाया गया था, जिसकी जांच के बाद नोटिस देकर जमीदोज किया गया है। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान दोनों मकानों में रहने वाली महिलाओं ने इसका विरोध किया, जिसपर ग्वालियर प्रशासन को दोनों ही स्थानों पर भारी पुलिसबल तैनात कराना पड़ा, तब कहीं जाकर कार्रवाई को अंजाम दिया जा सका।
आपको बता दें कि, कॉलेज संचालक प्रशांत वर्मा के बेटे अभय उर्फ प्रखर परमार की हत्या के आरोपी ग्वालियर नगर निगम के विनियमित कर्मचारी करण वर्मा और उसके साथी भनू वर्मा की बुधवार को गिरफ़्तारी की गई थी। इसके बाद शुक्रवार को निगम प्रशासन ने आरोपी को उसके पद से बर्खास्त कर दिया था। इसी के साथ साथ शनिवार को जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने आरोपियों के मकान भी जमीदोज कर दिये हैं।

