ग्वालियर में सुबह से लगी बारिश की झड़ी, दिन में अलग अलग जगहों पर बरसा
ग्वालियर. ग्वालियर चंबल संभाग के ऊपर बने कम दवाब के क्षेत्र की वजह से गुरुवार सुबह से झमाझम वर्षा का दौर चालू हो गया। यह बारिश दिन भर चलीं शहर के अलग अलग हिस्सों में बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंडक रहेगी। मौसम में आई ठंडक की वजह से बिजली की खपत घटी है। अधिकतम तापमान 30 डिसे नीचे दर्ज होगा। पूरे दिन वर्षा का दौर जारी रह सकता है। गुरुवार की रात में यह सिस्टम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ जाएगा,जिससे वर्षा घटेगी।
बंगाल की खाड़ी का कम दवाब का क्षेत्र बुंदेलखंड में वर्षा करते हुए गत दिवस ग्वालियर चंबल संभाग के ऊपर पहुंच गया। इस कारण दोनों संभाग के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा भी दर्ज हुई है, लेकिन ग्वालियर में बीती रात से रिमझिम वर्षा का दौर जारी रहा। बादलों के चलते धूप नहीं निकली। रुक-रुक कर तेज वर्षा भी हुई। वर्षा की गति धीमी थी, लेकिन रिमझिम वर्षा ने मौसम को सुहाना कर दिया। सुबह से झमाझम वर्षा का दौर जारी हो गया, जिससे शहर की सड़कों पर जलजमाव हुआ। इससे ट्रैफिक की गति थम गई।

