Cheetah in India- नामीबिया से विशेष विमान से लाया जायेगा चीता
नई दिल्ली. नामीबिया से चीतों को भारत लाने वाले विशेष हवाई जहाज की खूबसूरत तस्वीर सामने आयी है। जिसमें चीतों की खूबसूरत पेंटिंग की गयी है। इस विमान कंपनी ने इस फ्लाइट को विशेष फ्लैग नम्बर 118 दिया है। आपको बता दें कि यह कंपनी पहली बार चीतों र्को िशफ्ट करने के लिये फ्लाइट का संचालन कर रही है। इस बड़े विमान 8 चीतों को भारत लाया जायेगा।
गौरतलब है कि इसके स्वयं पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर 17 सितम्बर को कूनो अभ्यारण में छोडेंगे। भारत में चीतों को फिर से बसाने के प्रोजेक्टर से जुड़ी प्रमुख एजेंसी चीता कंजर्वेशन फण्ड ने बुधवार को तस्वीर जारी की है।

जयपुर से एक घंटे बाद कूनो पहुंचेगे चीते
बता दें कि नामीबिया की राजधानी विंडहोक से नई दिल्ली तक की हवाई यात्रा में 4 घंटे के स्टॉप के साथ 16 घंटे 40 मिनट लगते हैं. चीतों को मालवाहक विमान से हेलीकॉप्टर में शिफ्ट करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 1 घंटे की यात्रा के बाद चीते कूनो-पालपुर के हेलीपैड पर पहुंचेंगे.

