LatestNewsराष्ट्रीय

ग्वालियर में युवक ने बधाई लेने रचा स्वांग, असली किन्नरों ने पिटाई लगाकर जुलूस निकाला

ग्वालियर. एक युवक को किन्नर का स्वांग रचकर बधाई लेना महंगा पड़ गया जब वह वापस लौटा तो उसका सामना असली किन्नरों से हो गया। किन्नरों ने उसे बीच सड़क पर पीटा। बेहोश हो गया तो पानी डालकर होश में लाए इसके बाद जुलूस निकाला और कपड़े भी फाड दिए। घटना शनिवार रात इंदरगंज की है। वहीं घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
युवक को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया
छप्परवाला पुल के पास किराए का कमरा लेकर रोहित कन्नोजिया नामक युवक रहता है। काफी समय से वह किन्नर बनकर शहर में घूम रहा था। शनिवार को वह एक घर में शादी के बाद बधाई लेने पहुंचा। बधाई में मिले पैसे लेकर वह घर पहुंचा ही था कि वहां अनीता किन्नर, प्रिया, मुस्कान, कुल्टा, शिल्पा अपने 10 से 15 साथियों के साथ खड़ी मिलीं इसके बाद उन्होंने रोहित की पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने उसे इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया इसके बाद भी उन्हें रहम नहीं आया फिर पानी डालकर उसे होश में लाए और फिर से पीटना शुरू कर दिया।
कपड़े फाड़े फिर जुलूस निकाला
पीटने के बाद असली किन्नरों ने रोहित को सबक सिखाने के लिए उसके कपड़े फाड़े और जुलूस भी निकाला। उसे छप्परवाला पुल से लेकर काजल टॉकीज व पुराना हाईकोर्ट से इंदरगंज लाए। यहां जब वह बेहोश हो गया तो किन्नर उसे थाने के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उसक मेडिकल कराने के बाद अनीता, प्रिया, मुस्कान, कुल्टा व शिल्पा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş ultrabet ultrabet giriş perabet galabet perabet