ग्वालियर में मार्च का पहला हफ्ता सबसे गर्म रहा, गर्मी से लोग बेहाल हो रहे
ग्वालियर. शहर में मार्च की शुरूआत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाए है। इस बार मार्च का पहला सप्ताह पिछले 8 वर्षों में सबसे गर्म दर्ज किया गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान भी 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से लगभग 4 डिग्री ज्यादा था।
शनिवार को लोग सुबह से ही गर्मी से परेशान रहे
दिन में तेज धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर में सडकों पर निकलने वाले लोग निकले। ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ गई है। शनिवार को भी दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई जिससे लोग सुबह से ही गर्मी से परेशान रहे। लोगों ने अपने खान-पान में भी बदलाव किया। वे अब हल्का भोजन पसंद कर रहे है और शरी को ठंडा
रखने के लिए नींबू पानी जैसे ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे है।
मार्च महीने में ग्वालियर में गर्मी, ठंड औ बारिश तीनों का ही ट्रेंड है। 31 मार्च 2022 को दिन का पाा रिकॉर्ड 41.8 डिग्री पहुंच गया था जबकि 1 मार्च 1972 की रात में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड हो चुका है। साल 2015 में पूरे महीने 5 इंच से ज्यादा पानी गिरा। वहीं 12 मार्च 1915 को 24 घंटे में करीब 2 इंच बारिश हुई थी।

