LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में पकडाई बांग्लादेशी युवती, देह व्यापार के लिए लाई गई, संदिग्ध चैट व विदेशी नंबर मिले

पुलिस युवती को पकड़ने के बाद आसपास छानबीन करती हुई। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. शहर के पॉश सिटी सेंटर गोविंदपुरी इलाके में पुलिस ने शुक्रवार की रात एक फ्लैट से बांग्लादेशी युवती को पकड़ा है। यह युवती ढाका (बांग्लादेश) की रहने वाली है और 8 माह पहले कोलकाता के रास्ते भारत आई थी। पुलिस ने उसके साथ एक युवक को भी हिरासत में लिया है। युवती के मोबाइल से संदिग्ध चैट और विदेशी नंबर मिले हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि उसे देह व्यापार के लिए भारत लाया गया था।
टीम ने देर रात छापा मारा
सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान को सूचना मिली थी कि गोविंदपुरी में एक बांग्लादेशी युवती किराए के फ्लैट में रह रही है। टीम ने देर रात छापा मारा तो वहां युवती एक युवक के साथ मिली। जब पुलिस ने पहचान पत्र मांगे, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सकी। तलाशी में उसके बांग्लादेशी होने के प्रमाण मिले। दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
8 माह पहले कोलकाता होते हुए दिल्ली और फिर ग्वालियर आई
पूछताछ में युवती ने बताया कि वह ढाका की रहने वाली है और करीब आठ माह पहले कोलकाता होते हुए दिल्ली और फिर ग्वालियर पहुंची थी। उसने यह भी कबूला कि बांग्लादेश के दलाल अनीस शेख की मदद से उसे भारत लाया गया और देह व्यापार में धकेला गया। ग्वालियर में वह राजेंद्र नाम के व्यक्ति के संपर्क में थी और यहां भी अनैतिक गतिविधियों में शामिल थी।
युवती के मोबाइल से कई संदिग्ध चैट और विदेशी नंबर मिले
पुलिस को युवती के मोबाइल से कई संदिग्ध चैट और विदेशी मोबाइल नंबर मिले हैं। इससे आशंका है कि उसका नेटवर्क अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय हो सकता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती के पास भारत आने के लिए फर्जी पासपोर्ट या अन्य दस्तावेज तो नहीं थे।
और भी युवतियों के होने की आशंका
पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि उसके जैसी और भी कई लड़कियों को देह व्यापार के लिए भारत लाया गया है, जो अलग-अलग शहरों में हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है कि क्या यह सिर्फ देह व्यापार का मामला है या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş madridbet madridbet giriş virüsbet virusbet imajbet imajbet giriş medusabahis medusabahis giriş norabahis norabahis giriş