Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में धनतेरस पर सराफा बाजार में बड़े वाहनों को नो एंट्री, बाड़ा, मुरार समेत अन्य बाजारों में चार पहिया वाहन प्रतिबंधित

ग्वालियर. धनतेरस (शनिवार) से 5 दिन दीपोत्सव की शुरुआत हो गई। धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व है। विशेषकर सोने-चांदी की ज्वेलरी, बर्तन। यदि आप धनतेरस पर खरीदारी के लिए शहर के लश्कर, मुरार व ग्वालियर स्थित सराफा बाजार जा रहे हैं तो चार पहिया वाहन बिल्कुल भी नहीं ले जाएं। बाजारों को बैरिकेड्स लगाकर पुलिस ने बड़े वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है। दबाव बढ़ने पर दोपहिया वाहनों की भी एंट्री बंद कर दी जाएगी।

सराफा बाजार को शाम से नो व्हीकल जोन
महाराज बाड़ा स्थित सराफा बाजार को शाम से नो व्हीकल जोन बना दिया जाएगा। बाड़ा जाने वाले ट्रैफिक को अन्य रास्तों पर डायवर्ट किया जा रहा है। बाजारों की निगरानी CCTV कैमरे और वॉच टॉवर पर खड़े पुलिस जवान कर रहे होंगे। दीपावली उत्सव के लिए शहर में 500 पुलिस जवान व अफसर तैनात किए गए हैं।

महाराज बाड़ा के आस-पास करीब आधा दर्जन पार्किंग तैयार की गई
एसपी अमित सांघी ने बताया कि धनतेरस पर खरीदारी करने आने वालों को परेशानी न हो, इसके लिए सराफा बाजार व आस-पास के इलाके में थाना पुलिस के साथ ही अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। इसमें करीब 500 जवानों, वन विभाग के बल, NCC कैडेट और पुलिस अफसरों को तैनात किया जा रहा है। धनतेरस से ही व्यवस्था लागू कर दी गई है। धनतेरस की सुबह से ही चार पहिया वाहनों का प्रवेश सराफा में रोक दिया। यहां आने वालों के लिए महाराज बाड़ा के आस-पास करीब आधा दर्जन पार्किंग तैयार की गई हैं। यहां वाहनों को पार्क किया जा सकता है।

अफसर करेंगे मॉनिटरिंग
सराफा बाजार को तीन हिस्सों में बांटा जा रहा है। यहां की सुरक्षा के लिए सीएसपी लश्कर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच, डीएसपी क्राइम ब्रांच व ट्रैफिक डीएसपी भी तैनात रहेंगे। वहीं, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था व सुरक्षा की मॉनीटरिंग एएसपी करेंगे।

CCTV कैमरों से होगी निगरानी
शहर के बाड़ा, उपनगर मुरार और उपनगर ग्वालियर के सराफा बाजारों में खरीदारी करने आने वालों की सुरक्षा के लिए यहां पर लगे CCTV कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। निगरानी के लिए बाजार समिति के सदस्य, पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सराफा बाजारों में वॉच टॉवर बनाए गए हैं।

उपनगर मुरार सदर बाजार की व्ययवस्था
मुरार सदर बाजार में आने वालों के लिए बारादरी चौराहा के पास हुरावली लिंक रोड व मिडिल स्कूल के पास पार्किंग दी गई है। बाजार में बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। साथ ही ग्राहकों का दबाव बढ़ने पर बाजार में दोपहिया वाहनों की एंट्री को भी बंद कर दिया जाएगा। शाम के समय यहां काफी भीड़ रहती है और देर रात तक बाजार खुलते हैं।

उपनगर, ग्वालियर किला गेट बाजार
हजीरा चौराहे, किलागेट व इंटक मैदान के सामने ट्रैफिक प्वाइंट के अलावा हजीरा से तानसेन मकबरा एवं सिविल अस्पताल तक पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि जाम न लगे। इंटक मैदान में पार्किंग की व्यवस्था है। ट्रैफिक डायवर्ट पॉइंट नौ नंबर पुलिया व चार शहर का नाका पर रहेगा। पार्किंग की व्यवस्था इंटक मैदान में की गई है।

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 5 करोड़ से अधिक का कारोबार संभावित
धनतेरस पर 10 से 15 करोड़ रुपए से अधिक की बिक्री इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में होना संभावित है। इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में व्यवसाय करने वाले व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस के लिए बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हैं। सुबह से ही खरीद शुरू हो गई है। शाम तक करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है।

सराफा में होगी करोड़ों की खरीदारी
धनतरेस पर सबसे ज्यादा खरीदारी का योग सराफा बाजार में होता है। यहां हर साल करोड़ों का कारोबार होता है। लोगों की सुविधा के लिए यहां चांदी के सिक्के, सोने के सिक्के, चांदी के लक्ष्मी गणेश व अन्य तरह के प्रोडक्ट तैयार कराए गए हैं। हर खरीद पर चांदी का सिक्का उपहार में दिया जा रहा है। जिससे बाजार आने वाले लोग खरीदारी के लिए उत्साहित हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş holiganbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom Royalbet Royalbet giriş Royalbet güncel Royalbet meritking meritking giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş holiganbet holiganbet giriş galabet casibom casibom giriş grandpashabet perabet perabet giriş padişahbet padişahbet giriş meritking meritking giriş grandpashabet grandpashabet giriş kalitebet kalitebet giris betsmove betsmove giris gonebet gonebet giris betnano betnano giriş jojobet jojobet betplay jojobet esbet sonbahis tambet grandpashabet betgit mercurecasino