ग्वालियर में कैलाश विजयवर्गीय का आत्मीय स्वागत
ग्वालियर. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इन्दौर से हवाई जहाज से उड़ान भर कर ग्वालियर विजयाराजे सिंधिया विमान तल पर पहुंचे। यहां उनकी अगवानी भाजपा नेता संतोषसिंह सिकरबार, विनय अग्रवाल समेत कई नेताओं ने की। इस मौके पर अजय शर्मा, पूरनसिंह भदौरिया उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय सीधे भिण्ड, इटावा से होते हुए जालौन के पचनदा के लिये रवाना हो गये।

