ग्वालियर में कार सवारों ने छात्रा व उसके भाई की बीच रोड पिटाई की
ग्वालियर. कार सवारों ने छात्रा और उसके भाई की बीच रोड पिटाई की। छात्रा का मुंह नोंच दिया। पीटनेवाले दो आरोपियों में एक महिला है। शुक्रवार शाम की घटना का VIDEO भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर ने बाइक को ओवरटेक करते हुए कार स्पीड में मोड़ दी। पीछे बाइक पर आ रहे भाई-बहन कार से टकरा गए। आरोपी कार से उतरे और भाई-बहन पर टूट पड़े। लोगों की मुताबिक गलती कार चला रहे युवक की थी। उसने गलत टर्न लिया था।
महिला ने छात्रा का मुंह नोचते हुए पिटाई की
यह पूरा ड्रामा फूलबाग पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर हुआ। बताया जा रहा है कि कार सवार गोपाल मंदिर की ओर आ रहे थे। गलत टर्न लेने पर उनकी कार से पीछे आ रही बाइक टकरा गई। इससे तैश में आकर कार चला रहा युवक बाइक चला रहे लड़के पर टूट पड़ा। बहन ने भाई को बचाने की कोशिश की तो कार में सवार महिला ने उसके बाल पकड़ लिए। कहा- लड़कों के बीच में तुम मत बोलो। महिला ने छात्रा का मुंह नोचते हुए पिटाई की। VIDEO में दिख रहा है कि छात्रा और उसका भाई विरोध कर रहे हैं, लेकिन कार सवार उन पर हावी हो रहे हैं। लोग भी कार सवारों की ही गलती बता रहे हैं।
पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा
जिस कार में सवार युवक और महिला ने मारपीट की है, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP08 CB-2221 VIDEO में दिख रहा है। जब इस रजिस्ट्रेशन को सर्च किया गया तो यह विनयनगर निवासी किसी प्रवीण राजपूत के नाम पर दर्ज बता रहा है। पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा है। किसी ने भी मामले में शिकायत नहीं की।

