Uncategorized

ग्वालियर में इन्वेस्टमेंट एण्ड ट्रेड फैसिलिटेशन कन्वेंशन सेंटर की स्वीकृति को लेकर केन्द्रीय मंत्री से मिले सांसद

ग्वालियर – इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेड फैसिलिटेशन कन्वेंशन सेंटर (भारत मंडपम) की स्थापना की स्वीकृति दिलाने को लेकर केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल से सांसद भारत सिंह कुशवाह ने मुलाकात की। उन्होंने ग्वालियर क्षेत्र के औद्योगिक परिदृश्य व औद्योगिकीकरण की अपार संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही कहा कि ग्वालियर में इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेड फैसिलिटेशन कन्वेंशन सेंटर (भारत मंडपम) अत्यंत उपयोगी साबित होगा। इससे क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति आयेगी। मंत्री श्री गोयल ने इस प्रस्ताव पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का भरोसा सांसद श्री कुशवाह को दिलाया।
आगरा से ग्वालियर तक 6 लाइन (ग्रीन कोरिडोर) की स्वीकृति मिली है। यह कोरीडोर 5000 करोड़ कि लागत से बनेगा। इसी तरह ग्वालियर में (मैगनेट सिटी साडा औद्योगिक क्षेत्र में) 1300 करोड रूपए की लागत से 28 किलोमीटर लम्बाई में वेस्टर्न बाइपास बनने जा रहा है। ग्वालियर की भौगोलिक स्थिति विशेषकर दिल्ली-एनसीआर से समीपता इस क्षेत्र को औद्योगिक विकास हेतु उपयुक्त बनाती है। ऐसे में एक समर्पित कन्वेंशन सेंटर निवेशकों को एकल खिड़की प्रणाली के तहत अनुमतियाँ, पंजीकरण, मार्गदर्शन तथा जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने में सहायक होगा। इस कन्वेंशन सेंटर के माध्यम से निवेशकों को एकल खिड़की प्रणाली के तहत सेवाएँ, भूमि आवंटन, परियोजना पंजीकरण एवं अनुमतियों में सुविधा, निवेश सम्मेलन, व्यापार मेलों और वन-टू-वन बैठकों के आयोजन की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में वृद्धि, पारदर्शिता, प्रभावशीलता एवं निवेशकों के विश्वास में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio