LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर पुलिस कबाड़ी बनकर पहुंची और कार की लूट करने वाले दो आरोपियों को दबोचा

ग्वालियर. दो दिन पहले लूट की गई कार के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है, यह लुटेरे कार को बेचने की फिराक में थे यह जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने अपना हुलिया बदला और कबाड़ी बनकर लूटी गई कार का सौदा करने पहुंची गई। क्राइम ब्रांच पुलिस के बिछाए गए जाल में दोनों आरोपी फंस गए, पुलिस ने दोनों लुटेरों को दबोच लिया हालांकि इस मामले में लूटेरों का तीसरा साथी नहीं मिला जिसकी तलाश पुलिस जोर शोर से कर रही है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने बदमाशों से लूटी गई कार बरामद कर ली है। अब पुलिस लुटेरों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का पता लगाने में जुट गई है।

वहीं एसपी अमित सांघी के अनुसार दो दिन पहले डबरा निवासी बंटी शर्मा पुत्र नरेन्द्र शर्मा से 3 बदमाशों ने ग्वालियर जाने के लिए अर्टिका कार 1500 रुपए में की थी जब वह समुदन के पास पहुंचे तो बदमाशों ने बंटी के सिर पर कट्टे का बट मारा और कार लूट ले गए। वारदात के बाद से ही पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दो युवक एक कार को बेचने के लिए कबाडियों के यहां पर चक्कर काट रहे है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम कबाड़ी बनकर कार का सौंदा करने पहुंचे और कार सहित दो लुटेरों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने पूछताछ में अपने नाम बृजेश रामपुरे व मलखान रामपुरे निवासी कैमाई थाना बागचीनी मुरैना बताए है जबकि तीसरे साथी का नाम ओमी बताया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ फरार आरोपी की तलाश में टीमे रवाना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *