LatestNewsराष्ट्रीय

ग्वालियर को सुन्दर एवं विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करें कलेक्टर-शिवराजसिंह चौहान

ग्वालियर. भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ट्रांजिट विजिट पर आये सीएम शिवराज सिंह ने शिक्षा, पर्यटन, उद्योग सहित दूसरे सभी सेक्टरों में ग्वालियर को विकसित करने के लिये योजनायें तैयार की जाये और उनके विजट डॉक्यूमेंट बनाकर भेजें, ताकि एक प्लानिंग के साथ व्यवस्थित ढंग से विकास कार्य किये जा सके। यह निर्देश सीएम शिवराजसिंह ने कलेक्टर ग्वालियर को विमान तल पर दिये।
अल्प प्रवास पर ग्वालियर एयरपोर्ट पर आये सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्वालियर को सुशासन का मॉडल बनाये। ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर का सुनियोजित विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। शहर के विकास के लिये मप्र सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। इसलिये विजन डॉक्यूमेंट की तर्ज पर ग्वालियर शहर के विकास के लिये एक विस्तृत कार्य योजना बनाये।
सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कलेक्टर कौशलेन्द्रविक्रम सिंह को निर्देश दिये कि ग्वालियर शहर के विकास की कार्य योजना में आर्थिक गतिविधियां, विकास योजनायें, पर्यटन व शिक्षा समेत ऐसे सभी विषय शामिल कीजिये, जो ग्वालियर को एक विकसित एवं सुन्दर शहर बनाने के लिये आवश्यक हो। उन्होंने इसके प्रजेंटेशन जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश भी दिये और इस दौरान राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया में मौजूद रहे।

विशेषज्ञाें और आमजन से लिए जाएंगे सुझाव
विजन डाॅक्यूमेंट बनाने से पहले संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना ने ग्वालियर शहर के विकास के संबंध में विशेषज्ञों एवं शहर के नागरिकों से सुझाव लेने के लिए एक टेलीफोन नंबर जारी करने के लिए कलेक्टर से कहा है। उधर, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि शहर के सुनियोजित विकास की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। शहर की प्रस्तावित विकास योजनायें, पर्यटन एवं आर्थिक विकास इत्यादि विषयों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

ट्रांजिट विजिट पर आए थे शिवराज और सिंधिया
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को शाम 4.15 बजे विमान से ट्रांजिट विजिट पर महाराजपुरा एयरपोर्ट आए थे। यहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा ओरछा के लिए रवाना हुए। ओरछा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद ग्वालियर विमानतल पर वापस आकर दाेनाें नेता विमान से शाम 6.15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हाे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet