ग्वालियर के कलेक्टर.एसपी के खिलाफ चार थाना क्षेत्रों में एफआईआर करें, नही तो हम हाईकोर्ट जायेंगे-केके मिश्रा
ग्वालियर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने आज कांग्रेस नेताओं और वरिष्ठ अभिभाषकों के साथ जाकर थाना पड़ाव में एएसपी सत्येन्द्रसिंह को ग्वालियर के कलेक्टर और एसपी के खिलाफ 4 थाना क्षेत्रों में एफआईआर दर्ज किये जाने बावत् अलग.अलग आवेदन देकर उनसे पावती भी प्राप्त की। मिश्रा ने कहा कि इन दोनों ही अधिकारियों ने कोविड़.19 को लेकर भारत सरकार के गृहमंत्रालय द्वारा 31 अगस्त 2020 तक जारी की गई गाइड लाइन और हर रविवार को होने वाले सख्त लॉकडाउन के परिपालन हेतु तयशुदा नियमों.निर्णयों का भी घोर उल्लंघन कर राजनैतिक दबाव में भाजपा को लाभ पहुंचाया है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आरके भारद्वाज, वरिष्ठ अभिभाषक संजय शुक्ला, जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजनों व वरिष्ठ अभिभाषकों के साथ थाना पड़ाव पहुंचे और वहां मौजूद एएसपी सत्येन्द्रसिंह को थाना पड़ाव, विश्वविद्यालय, गोले का मंदिर और झांसी रोड़ में एफआईआर दर्ज करने हेतु अलग.अलग आवेदन सौंपे।
एएसपी सत्येन्द्रसिंह से कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत सरकार की कोविड़.19 और अनलॉक.3ण्0 की 31.08.2020 तक के लिये घोषित और कलेक्टर ग्वालियर के आदेश बिंदु क्रमांक 6 में स्पष्टतः उल्लेखित है कि सामाजिक, राजनैतिक, खेलकूद, मनोरंजनए एकेडमिकए सांस्कृतिकए धार्मिक कार्यक्रम एवं अन्य बडे सम्मेलन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
इसके विपरीत इन नियमों को सख्ती से पालन करने.करवाने वाले जिला और पुलिस प्रशासन के मुखियाओं ने ही इन आदेशों की खुलेआम धज्जियां उडाकर भाजपा के तीन दिवसीय सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु नियम विरूद्ध जाकर समुचित सहयोग भी प्रदान किया हैं। गृहमंत्रालय की गाइड लाइन 31 अगस्त 2020 तक जारी है किंतु कलेक्टर ग्वालियर ने जारी अपने आदेश में उक्त अवधि को कम कर 14 अगस्तए 2020 तक कर दिया ताकि 22.24 अगस्त में भाजपा का 3 दिवसीय आयोजन संपन्न हो सके, जिससे कलेक्टर की मंशा पूरी तरह स्पष्ट हो रही हो रही है। लिहाजा, नियम का पालन करवाने वाले मुखिया द्वारा ही नियम विरूद्ध कार्य को ही अंजाम दिया जाना एक अक्षम्य अपराध है। इस अवैधानिक कार्य में पुलिस विभाग के मुखिया के रूप में मौजूदा एसपी ने भी पूरा सहयोग दिया है। इन गाइड लाइन के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जिले के मुखियाओं की ही सुनिश्चित की गई है, किंतु उन्होंने इन जिम्मेदारियों से इतर नियम विरूद्ध कार्य किया है। प्रतिनिधि मंडल में उक्त नेताओं के अतिरिक्त वरिष्ठ अभिभाषक एमएम त्रिपाठी, उमाचरण शर्मा, मानस दुबे और विकास पाराशर सहित अन्य पार्टीजन भी उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी (ग्वालियर.चम्बल संभाग) केके मिश्रा ने ग्वालियर में भाजपा के 3 दिवसीय सदस्यता अभियान को लेकर उच्च न्यायालय की ग्वालियर खण्ड़पीठ में दायर याचिका पर उच्च न्यायालय द्वारा आज पारित आदेश को स्वागत योग्य तो बताया किंतु यह भी कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने कोविड़.19 को लेकर गृहमंत्रालय की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उन्हीं कलेक्टर, एसपी को कार्यवाहीं करने हेतु अधिकृत किया है जो इस तरह का उल्लंघन करने और करवाने वालों के सहयोगी.दोषी रहे हो तो उनके विरूद्ध कार्यवाहीं कौन करेगा।
केके मिश्रा, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी
विधि सम्मत कार्यवाही करेंगे
कांग्रेस प्रदेश के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने हमें ग्वालियर के कलेक्टर और एसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है हम आवेदन का अध्ययन कर, विधि सम्मत कार्यवाही करेंगे।
सत्येन्द्रसिंह तोमर, एएसपी, ग्वालियर

