Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर आए दिग्विजय सिंह ने कहा खरगोन में उपद्रव के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार

ग्वालियर. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को चर्चा करते हुए कहा कि खरगोन में हुए उपद्रव के लिए पूरी तरह से जिला प्रशासन जिम्मेदार है। प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिये थे। हालात बिगड़ने के बाद भी प्रशासन उन पर काबू पाने में नाकाम रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि इनसे संबंधित अन्य सवालों को पूर्व मुख्यमंत्री टाल गये।

सरकार महंगाई को कंट्रोल करने में पूरी तरह से नाकाम
दिग्विजय सिंह ने कहा कि महंगाई मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार महंगाई को कंट्रोल करने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं। पेट्रोलियम पदार्थ उच्चतम स्थिति पर पहुंच गये हैं। रसोई गैस व खादय पदार्थों के दाम बढ़ने के कारण आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए ग्वालियर आए थे।

पीड़ितों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह
मीरा नगर में जीडीए के पूर्व उपाध्यक्ष गोपीलाल भारती के घर पूर्व मुख्यमंत्री पीड़ितों से मुलाकात की । इन लोगों को 3 साल पहले नगर निगम ने 30 साल की लीज पर 15 लोगों को भूखंड दिये थे। लीज अवधि समाप्त होने के बाद नगर निगम आयुक्त ने इनकी लीज अवधि बढ़ाने की बजाये खाली करने के लिए नोटिस थमा दिये हैं। मीरा नगर में पीडि़तों से काफी देर तक बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोगाें पर दमन कर रही है। प्रशासन के सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्हें आम लोगों से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस इन सभी के खिलाफ आवाज उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *