LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

गोरखी में भारतरत्न अटल जी की यादों को संजोने के लिए बनेगा भव्य स्मार्ट म्यूजियम

ग्वालियर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की यादों को संजोने के लिए गोरखी स्कूल परिसर में स्मार्ट म्यूजियम बनाया जाएगा। म्यूजियम में बनने वाली आधा दर्जन गैलरी में अटल जी के सम्पूर्ण जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को स्मार्ट तरीके से संजोया जाएगा। इस आशय की जानकारी सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई स्मार्ट एडवाइजरी फोरम की बैठक में दी गई। महाराज बाड़ा स्थित गोरखी वही स्कूल है जिसमें भारत रत्न स्व अटल विहारी वाजपेयी ने प्रारंभिक शिक्षा का ककहरा सीखा था।
सांसद ने कहा अटल म्यूजिम को पूरी भव्यता प्रदान की जाये जिससे सैलानियों को अटल जी से संबंधित सभी प्रकार की प्रेरणादायी जानकारी मिल सके। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर शहर में जुड़ रहे आयामों के रख-रखाव और संधारण की पुख्ता व्यवस्था करने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा विकास कार्यों के संधारण की व्यवस्था ऐसी हो जिससे शहरवासियों को विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिल सके।
शनिवार को मोतीमहल के मान सभागार में आयोजित हुई बैठक में प्रस्तावित बायो डायवर्सिटी पार्क, स्वर्णरेखा नदी का विकास, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, ग्वालियर शहर के प्रवेश द्वार और स्मार्ट स्कूल शिक्षा नगर सहित स्मार्ट सिटी से संबंधित अन्य विकास कार्यों पर भी विचार मंथन हुआ।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा ग्वालियर शहर में स्वच्छता के काम में स्मार्ट सिटी द्वारा तकनीकी सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से कहा कि सड़क और दुकान के सामने कचरा पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई से पहले कचरा संग्रहण की पुख्ता व्यवस्था करें। इस व्यवस्था के बारे में दुकानदारों को भी जानकारी दी जाए और स्वच्छता कार्यक्रम में उन्हें भी भागीदार बनाएँ।
स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कैंसर पहाड़िया के समीप बनाये जाने वाले अत्याधुनिक बायो डाइवर्सिटी पार्क व आईएसबीटी सहित अन्य कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत डिजिटल म्यूजियम व टाउन हॉल, स्मार्ट पार्क, स्मार्ट खेल मैदान सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाये पूर्ण हो चुकी हैं। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। वहीं डिजिटल लाइब्रेरी, कटोराताल, चौपाटी, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व की इमारतों पर फसाड लाइटिंग जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं भी पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने स्मार्ट सिटी बस सेवा के तहत इंट्रा और इंटर सिटी बस योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सेवा के तहत 80 स्मार्ट बसें चलाई जाएँगी। बैठक में बाइक शेयरिंग, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम व शहर में एलईडी लाइटिंग लगाने सहित अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा हुई।

हुजरात मंडी क्षेत्र में बनेगी स्मार्ट मार्केट

हुजरात मंडी क्षेत्र में स्मार्ट मार्केट बनाई जाएगी। इस संबंध में नगर निगम, स्मार्ट सिटी और एमपीसीसीआई के बीच त्रिस्तरीय एमओयू हुआ है। जल्द ही अब यहाँ निर्माण प्रक्रिया शुरु कर दि जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey