Bhind- नींद का झोंका आया और ट्राला चला गया गड्डें में, बड़ी दुर्घटना टली
ग्वालियर. भिण्ड की सरहद के वायपास पर शनिवार की सुबह एक हादसा होने से टल गया है। यहां काली गिट्टी से भरे ट्रॉला के ड्रायवर को सुबह के समय नींद आ गयी। इसी वक्त वाहन हाइवे के किनारे खाई में जाकर पलट गया। हालांकि हादसे के बाद चालक को मामूली चोट आयी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के हाथी गड्ढा के पास सुबह लगभग 4 बजे एक ट्रॉला गिट्टी से भरा हुआ लहार चुंगी से इटावा रोड की तरफ जा रहा था। इसी बीच हाथीगड्डा के पास यह वाहन धीरे-धीरे वायपास के बगल में खायी में जा पलटा। शुक्र इस बात का है िकइस समय सड़क खाली थी। वरना ट्रॉला की चपेट में आकर कोई भी दुर्धटना का शिकार हो जाता है। इसके बाद हाईवे पर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर एफ-आइवी मौके पर पहुंचा। तब तक ट्रॉला चालक बाहर निकलकर चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।

