LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

ग्वालियर. मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का 63वां जन्मदिन पर दतिया से लेकर ग्वालियर के बीच धूमधाम के साथ मनाया गया है। इस बीच डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने लगभग 1 हजार से अधिक केक काटे। ग्वालियर में अस्पताल में और होटल क्लार्क इन में पहला केक होटल की ओर से दूसरा के संजय बनवारिया और शुभचिंतकों की ओर से काटा। इस मौके पर आईजी अनिल शर्मा, एसएसपी अमित सांघी, कलेक्टर कौशलेन्द्रविक्रम सिंह, एडीएम इच्छित गढ़पाले और एसडीएम अनिल बनवारिया और विवेक मिश्रा, आईटीएम यूनिवर्स के रजिस्टार डॉ. ओमवीर सिंह, सीए अजय शर्मा, लामा बेकरी के संचालक श्री लामा गुलदस्ता देकर जन्मदिन की शुभकामनायें दी।


शुभचिंतकों ने फोटो फ्रेम किया भेंट
दतिया से आये भाजपा के युवा कार्यकर्त्ताओं ने नरोत्तम मिश्रा के जन्मदिन पर लार्ज साइज का फोटो फ्रेम कर उपहार रूप भेंट किया।


मिष्ठान वितरण किया गया
होटल क्लार्क इन में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनायें आये देने आये भाजपा कार्यकर्त्ता और शुभचिंतकों ने मिष्ठान वितरण किया।
इस मौके पर डॉ. लोहिया श्रीमति लोहिया, समाजसेवी और जीवाजी क्ल्ब के पूर्व अध्यक्ष राजू कुकरेजा, यश गोयल, हिमेश दंडोतिया, राजेन्द्र सेठ, मनीष साहू, पूर्व केन्द्रीय जेल सुपरिडेंट मनोज साहू, राकेश मंगल, रोहित वाधवा, तरूण गोयल, मनोज जेन, भगवत साहू, दीपक तिवारी आदि ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *