Newsमप्र छत्तीसगढ़

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कथित एकाउंट में 4 रूपये ट्रांसफर का दावा, अज्ञात शख्स के वायरल वीडियो से राजनीतिक गलियारों में चर्चा

वायरल वीडियो में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के अकाउंट में ₹4  ट्रांसफर करने का दावा किया जा रहा है। - Dainik Bhaskar
ग्वालियर. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसने राजनैतिक गलियारों से लेकर आमजनता के बीच हलचल पैदा कर दी है। वीडियो में एक अज्ञात युवक ने अपन मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन ट्रॉजेक्शन करते हुए दिखाई दे रहा है। ऐसा दावा कर रहा है कि वह केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बैंक अकाउंट में पैसे भेज रहा है। वीडियो में युवक न सिर्फ ट्राजेक्शन करता हुआ दिखाई दे रहा है बल्कि वह कथित रूप से उस बैंक एकाउंट में मौजूद भारी-भरकम रकम भी दिखाता है। युवक के मुताबिक यह खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुंबई का है। जिसमें लगभग 18 करोड़ 80 लाख 63 हजार 756 रूपये जमा है।
एकाउंट में 4 रूपये भेजकर दिखाये
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवक वीडियो में 4 रूपये ट्रॉसफर करते हुए कहता है कि उसने यह रकम इसलिये डाली ताकि खाते की अंतिम राशि का डिजिट 760 रूपये हो जाये। वीडियो में वह यह भी कहता दिखाई दे रहा है। खाते में मौजूद रकम इतनी अधिक है कि उसे ठीक से गिनती तक समझ नहीं आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चायें शुरू हो गयी है। कोई इसे साइबर सिक्योरिटी पर सवाल मान रहा है तो कोई इसे फर्जीवाड़ा या एडिटेड वीडियो बता रहा है।
वीडियो की पुष्टी नहीं हुई
हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न्यूजमेल टूडे ने भी स्पष्ट किया है कि वह इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो कब का है, इसमें दिख रहा युवक कौन है और वह कहां का रहने वाला है, इन सभी सवालों के जवाब अभी तक सामने नहीं आ सके हैं।हालाकिं वायरल वीडियो को लेकर जब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो उन्होंने भी इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इंकार किया। इससे यह मामला और भी रहस्यमय बन गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के वीडियो कई बार एडिटिंग, फर्जी स्क्रीन रिकॉर्डिंग या भ्रामक जानकारी के जरिए भी तैयार किए जाते हैं, जिससे लोगों को भ्रमित किया जा सके। ऐसे में बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी दावे पर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और चर्चा का केंद्र बना हुआ है, लेकिन इसकी सच्चाई क्या है, यह अभी जांच और पुष्टि के बाद ही साफ हो पाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *