गाजीपुर में ट्रेन डिरेल की साजिश इंजन में फंसा बड़ा लकड़ी टुकड़ा
गाजीपुर. उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले में रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का बड़ा टुकड़ा मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सिटी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर यह लकड़ी का टुकड़ा मिला था। जो इंजन में फंस गया था। इसके चलते स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी आ गयी और वह लगभग 2 घंटे तक खड़ी रही।
ऐसा बताया जा रहा है कि ट्रैक पर रखा लकड़ी का टुकड़ा ट्रेन के इंजन में फंस गया था। गनीमत रही कि समय रहते ड्रायवर ने ट्रेन को रोक दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल जांच-पड़ताल जारी है कि कहीं यह ट्रेन को डिरेल करने की कोई साजिश तो नहीं क्योंकि पिछले दिनों कानपुर में कालिन्द्री एक्सप्रेस का पलटाने की साजिश का खुलासा हुआ था। असामाजिक तत्वों ने ट्रैक पर गैस सिलेंडर रख दिया था।

