गर्लफ्रेंड के नए घर पर सनकी प्रेमी ने की फायरिंग, घर बदलने से हुआ नाराज
ग्वालियर. बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे प्रेमी उस समय गुस्सा आ गया जब उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका की मां ने अपना घर बदल कर दूसरी जगह ले लिया है। इस सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका का घर पता करके उसके दरवाजे पर जाकर फायरिंग कर दी। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सनकी आशिक के खिलाफ अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि 40 वर्षीय महिला अपनी बेटी के साथ कुछ दिन पहले आदर्श मिल रोड पर किराए से रहने पहुंची है। बंटी महिला की बेटी से प्यार करता है। शनिवार को बंटी कमरिया व उसका साथी आदर्श मिल रोड पर पहुंचा, जिस घर में महिला रहती है।
घर के दरवाजे पर फायरिंग
सिरफिरे आशिक ने नए घर के सामने उसके सामने पहुंचा और युवती की मां का नाम लेते हुए कहा कि मैं उससे प्यार करता हूं। इसलिए तू जितने घर चाहे बदल ले, लेकिन उसे मेरे प्यार से दूर नहीं कर सकेगी इसके साथ ही बंटी ने तमंचे से फायर ठोक दिए। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
युवक पर मामला दर्ज
वहीं इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

