खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे हत्या के आरोपियो से परेशान होकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
ग्वालियर/दतिया थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम हतलई में बीते महीने घटित एक हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी पीड़ित पक्ष के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे एवं ग्राम में खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे हैं। आज फरियादी पक्ष की ओर से विवेक पुत्र ओमप्रकाश भार्गव ने नवागत पुलिस कप्तान गुरुकरण सिंह को आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
एसपी को दिए आवेदन में बताया गया कि 21 सिंतबर को विवेक भार्गव को हत्या कर दी गयी थी जबकि उसके भाई ओमप्रकाश की मारपीट की गई थी इस मामले में उसी ग्राम के कपिल, धर्मेंद्र, रविशंकर, भगवत, उमेश भार्गव फरार है एवं ग्राम में ही हथियार लेकर घूम रहै है। प्रार्थी राहुल ने बताया कि वह दतिया में एचडीएफसी बैंक में नोकरी करता है एवं उसका हाल निवास दतिया दिनारा रोड पर ही है जिससे उसे एवं उसके परिवार को फरार चल रहे आरोपियों से जानमाल का खतरा बना हुआ है अतः उसे बन्दूक का लाइसेंस दिया जाए एवं लायसेंस न होने तक गार्ड की तैनाती की जाए। एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की भी गुहार लगाई गई है।

