उपचुनाव-मेहगांव मंत्री ओपीएस भदौरिया के सामने 38 और गोविंद राजपूत के खिलाफ सुरखी 15 प्रत्याशी है चुनाव मेदान में
ग्वालियर. मप्र में 28 सीटों पर 3 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव की तस्वीर साफ हो गयी है। सोमवार को नाम वापिसी का अंतिम दिन था। मप्र की 28 विधानसभा सीटों पर 355 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसमें 35 ने सोमवार का अपना नॉमिनेशन वापिस ले लिया है। सबसे अधिक सुरखी से 7 लोगों ने नाम वापिस लिया है। निर्वाचन आयोग ने सोमवार की देर रात प्रत्याशियों ने नामें की फायनल लिस्ट जारी कर दी है।
अभी सबसे अधिक 38 उम्मीदवार मेहगांव विधानसभा सीट पर हैं और यहां पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस के हेमंत कटारे और बागी प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया के बीच है। भदौरिया भाजपा सरकार में मंत्री हैं। यहां से 2 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापिस लिया है। मंत्री गोविंद राजपूत की सीट सुरखी से उनके सहित कुल 15 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यहां पर 7 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापिस लिया हैं। वहीं, सबसे कम 3 प्रत्याशी बदनावर सीट किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पर राजवर्द्धन सिंह दत्तीगांव भाजपा सरकार में मंत्री और उनका मुकाबला कांग्रेस के कमल पटेल से हैं।
28 सीटों पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है और बसपा ने सभी 28 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं इसमें बसपा ग्वालियर चम्बल की लगभग 10 सीटों पर असरदार साबित हो सकती है। यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की उम्मीद है।
मध्यप्रदेश विधानसभा की स्थिति
भाजपा- 107
कांग्रेस – 88
निर्दलीय – 4
बसपा- 2
सपा- 1
रिक्त- 28
उपचुनाव में 28 सीटों की स्थिति
| विधानसभा क्षेत्र | कांग्रेस | भाजपा | प्रत्याशी | नाम वापस |
| मेहगांव | हेमंत कटारे | ओपीएस भदौरिया | 38 | 02 |
| सुरखी | पारुल साहू | गोविंद सिंह राजपूत | 15 | 07 |
| मलहरा | रामसिया त्रिपाठी | प्रद्युम्न सिंह लोधी | 19 | 03 |
| सांची | मदनलाल चौधरी | प्रभुराम चौधरी | 15 | 01 |
| ग्वालियर पूर्व | मुन्ना लाल गोयल | सतीश सिकरवार | 12 | 02 |
| गोहद | मेवाराम जाटव | रणवीर जाटव | 15 | 01 |
| मुरैना | राकेश मवई | रघुराज सिंह कंषाना | 15 | 02 |
| सांवेर | प्रेमचंद्र गुड्डू | तुलसीराम सिलावट | 13 | 01 |
| जौरा | पंकज उपाध्याय | सूबेदार सिंह सिकरवार | 15 | 01 |
| डबरा | सुरेश राजे | इमरती देवी | 14 | 0 |
| पोहरी | हरिबल्लभ शुक्ला | सुरेश धाकड | 13 | 02 |
| अम्बाह | सत्यप्रकाश सिकरवार | कमलेश जाटव | 15 | 01 |
| भांडेर | फूल सिंह बरैया | रक्षा संतराम सिरौनिया | 13 | 01 |
| मुंगावली | कन्हैया राम लोधी | बृजेंद्र सिंह यादव | 13 | 00 |
| करैरा | प्रागीलाल जाटव | जसमंत जाटव | 13 | 00 |
| दिमनी | रविंद्र सिंह तोमर | गिर्राज दंडोतिया | 13 | 00 |
| हाटपिपल्या | राजवीर सिंह बघेल | मनोज चौधरी | 11 | 00 |
| बमोरी | कन्हैया लाल अग्रवाल | महेंद्र सिंह सिसोदिया | 12 | 00 |
| अशोकनगर | आशा दोहरे | जजपाल सिंह जज्जी | 09 | 02 |
| सुवासरा | राकेश पाटीदार | हरदीप सिंह डंग | 09 | 02 |
| ग्वालियर | सुनील शर्मा | प्रद्युम्न सिंह तोमर | 09 | 02 |
| अनूपपुर | विश्वनाथ सिंह | बिसाहूलाल सिंह | 12 | 00 |
| मांधाता | उत्तम राज सिंह | नारायण पटेल | 08 | 01 |
| सुमावली | अजब कुशवाहा | ऐंदल सिंह कंषाना | 09 | 00 |
| आगर-मालवा | विपिन वानखेड़े | मनोज ऊंटवाल | 08 | 02 |
| नेपानगर | रामसिंह पटेल | सुमित्रा कास्डेकर | 06 | 00 |
| ब्यावरा | रामचंद्र दांगी | नारायण सिंह पंवार | 08 | 00 |
| बदनावर | कमल पटेल | राजवर्धन सिंह दत्तीगांव | 03 | 02 |

