BHIND में खाद्य विभाग की टीम की दस्तक के साथ दूध तैयार करने वाले केमीकल को नाले में बहाया
ग्वालियर/भिंड. चम्बल संभाग के BHIND जिले में नकली MILK का व्यापार बड़े स्तर पर किया जा रहा है। रविवार को पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने मेहगांव में छापा मार कार्यवाही को अंजाम दिया है। यहां एक घर में नकली दूध की फैक्ट्री चल रही थी। यहां शैम्पू रिफाइंड और अन्य केमीकल मिलाकर नकली दूध तैयार किया जा रहा था। टीम के आने की खबर के लगते ही डेयरी संचालक के लोगों ने दरवाजा अन्दर से बन्द Close कर लिया और मिलावटी दूध और उसमें मिलाने वाला केमीकल नाली में बहा दिया। पुलिस सैम्पल लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फूड इंस्पेक्टर रीना बंसल और रेखा सोनी ने रविवार को मेहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रवियापुरा में देवनारायण पुत्र मुन्ना सिंह नरवरिया के यहां छापा मारा। एक वर्ष पूर्व भी यहां कार्यवाही की गयी थी। तब डेयरी मालिक भाग गया था। रविवार को जब पुलिस के साथ टीम यहां पहुंची तो मुन्नासिंह नरवरिया के परिवार को इसकी पहले से खबर लग गयी तो उसने घर का दरवाजा बन्द कर लिया। अधिकारियों ने गेट खोलने के लिये तो नहीं खोला। लगभग एकघंटे के बाद गेट खोला गया। तब तक घर के अन्दर मौजूद महिला और युवक ने तैयार मिलावटी दूध और केमीकल को नाली में बहा दिया।
सितंबर से अब तक 61 नमूने लिए
फूड सेफ्टी विभाग ने मिलावट खोरों पर शिकंजा कसते हुए सितंबर से नवंबर (अब तक) 61 नमूने, घी, मावा, पनीर, दूध के लिए हैं। इसके अलावा, सितंबर महीने में दो FIR, अक्टूबर में छह और नवंबर में अब तक तीन केस दर्ज कराए जा चुके हैं।
फूड अफसरों ने नाली में घोल फेंके जाने का वीडियो बनाया
फूड अफसरों ने खिड़की से मिलावटी दूध (माल्ट्रोडेक्सट्रिन पाउडर, हाइड्रोजन, कच्चा पाम ऑयल, रिफाइंड, शैंपू, एथेनॉल) का घोल फेंके जाने के वीडियो भी बना लिए। इसके बाद जब गेट खोला, तो छानबीन शुरू हो सकी। मौके पर दो कैन में 40-40 किलो दूध मिला। वहीं, एक बड़े बर्तन में तैयार घोल भी मिला। अफसरों ने मौके पर मिले दूध समेत अन्य सामग्री जैसे रिफाइंड के सैंपल लिए हैं। इसके बाद धोखाधड़ी की धारा में मेहगांव थाना में केस दर्ज करा दी।

