LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

खरगौन की घटना की पुनरावृत्ति न घटे, कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गयी रैली, रैली पर ड्रोन से नजर रखी

ग्वालियर. मुरैना के भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के मौके पर एक विशाल रैली निकाली गयी। रैली करीब एक किमी लम्बी थी। रैली में हजारों की संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्त्ता व समर्थक मौजूद रहें। खरगौन जिले में हुए दंगों की यहां पुनरावृत्ति न हो जाये। इसलिये पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद रहें। रैली पर कहीं छत पर से लोग पत्थर न फैंके इसलिये कई ड्रोनों से रैली पर नजर रखी गयी है। आपको बता दें कि रैली के ठीक एक दिन पहले भी पुलिस ने मार्च निकाला था। जिसमें कलेक्टर व एसपी समेत जिले भर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे थे। इसके बाद अगले दिन सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा । रैली का शुभारंभ शासकीय गेस्ट हाउस से हुआ था। रैली के आगे -आगे पुलिस का बल चल रहा था। इस बीच में सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। रैली के ऊपर कई ड्रोन उड़ रहे थे। हर चौराहे पर रैली के पहुंचने से पूर्व ही थाना प्रभारी व यातयात विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
नाचते गाते हुए दिखाई दिये समर्थक
रैली के दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता व समर्थक नाचते-गाते हुए चल रहे थे। डीजे की धुन पर समर्थक नाच रहे थे तथा बाबा साहब के जन्मदिन की खुशियां मना रहे थे।
रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत
रैली शहर के मुख्य चौराहों से गुजरी का जगह-जगह स्वागत किया गया। हर चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल बरसाकर लोगों ने स्वागत किया। जगह-जगह लोग फूलमालाये लिये खड़े थे। लोगों ने रैली व कार्यकर्त्ताओं का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए फूल बरसाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *