LatestNewsराष्ट्रीय

कौन बनेगा मंत्री लगभग तय, पीएम से मिलेंगे शिवराज सिंह

भोपाल. सीएम शिवराजसिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच हुई मुलाकात मात्र 10 मिनट में समाप्त हो गयी। इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम हाउस में शिवराज सिंह का लगभग 10 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। दरअसल, शिवराज सिंह सुबह गोंदिया गये थे। वह तय कार्यक्रमानुसार से लगभग आधा घंटा लेटर दोपहर 2.30 बजे भोपाल पहुंचे। ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के तत्काल बाद सीएम ने शहडोल में नवजातों की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसके बाद शाम 4 बजे दोनो नेता ओरछा के लिये रवाना हो गये हैं। जहां वह केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की पुत्री के विवाह में समारोह में शामिल हुए। शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य आज ही देर शाम को दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे। सीएम मंगलवार की सुबह 10.30 पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की जानकारी मोदी को देंगे सीएम

मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश योजना के तैयार किए जा रहे रोडमैप की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के अलावा मप्र में कोरोना की मौजूदा स्थिति और इससे निपटने के लिए तैयारियों से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे। मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री केंद्र से मिलने वाली लंबित राशि राज्य को देने का प्रधानमंत्री से अनुरोध कर सकते हैं।

अभी तत्काल नहीं कुछ समय बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार

ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर बातचीत हुई है। हालांकि जानकारों का कहना है कि अभी मंत्रिमंडल विस्तार में समय लग सकता है। लेकिन जब भी मंत्रिमंडल विस्तार होगा सिंधिया खेमे के विधायक तुलसी सिलावट और गोविंदसिंह राजपूत को पहले मंत्री बनाया जाएगा।

उपचुनाव के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार की कोई जल्दी नहीं है। इसके बाद सिंधिया ने भी मुख्यमंत्री के बयान पर सहमति जताई थी। दरअसल, मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा होने की उम्मीद है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी टीम का चयन कर लिया है। इससे पहले शर्मा की दिल्ली में सिंधिया के साथ बैठक हो चुकी है। इससे पहले मुख्यमंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत के साथ उन्होंने कार्यसमिति को लेकर मंथन किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet