कोरोनाकाल में मृत अनाथ परीक्षार्थियों की फीस नही तो NSUI सड़कों पर उतरेगी-शिवराज यादव
ग्वालियर. कोरोनाकाल में मृत आत्माओं के अनाथ बच्चों के फीस माफ की जाये और ऑनलाइन परीक्षायें कराई जाये क्योंकि आरजीपीवी (RGPV) भी इस तरह से परीक्षा करवा रहा है इसलिये जीवाजी विश्वविद्यालय को प्रशासन को कराना चाहिये। क्योंकि सड़कों पर छात्रों की मांगों को प्रदर्शन हमारा संगठन करता है कुलपति एक दिन पहले एबीवीपी (ABVP) संगठन को बुलाते है और चाय नाश्ता कराते हुए दूसरे दिन ईसी की बैठक में वह मांगें मान ली जाती और इसका श्रेय एबीवीपी (ABVP) संगठन को देते हैं। कुलपति जी सुन लीजिये यह ठीक नहीं। NSUI के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाये के बाद प्रथमनगरागमन शिवराज यादव का स्वागत करने के लिये टेंट लगाया गया था जिसका जीवाजी विश्वविद्यालय प्रशासन ने विरोध दर्ज कराने के दौरान कहीं।
पुलिस ने कहा टेंट हटाये
जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन के सामने लगाये गये टेंट के विरोध में पुलिस को बुलाया गया और कहा कि टेंट हटवाईये, इस एनएसयूआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा है कि एबीवीपी संगठन लगाता है तो जेयू प्रशासन विरोध नहीं करता है।
7 दिन में हमारी मांगें पूरी करें नहीं सड़को पर उतरेगी NSUI
स्वागत समारोह में एनएसयूआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवराज यादव का बड़ी माला से सम्मान किया गया तो मौके पर शिवराज यादव ने कहा हमारी दो मांगें है सुन लीजिये अगर हमारी मांगें 7 दिन में पूरी नहीं की गयी तो हम सड़क पर जेयू प्रशासन के खिलाफ आन्दोलन चलायेंगे।

