केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री बर्खास्तगी की मांग कांग्रेस की नहीं, आम जनता की मांग है- प्रियंका गांधी
नई दिल्ली. यूपी के लखमीपुर खीरी में हुई हिंसा और पूरे घटनाक्रम को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमण्डज्ञल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस बीच लखीमपुर खीरी काण्ड पर राष्ट्रपति से चर्चा हुई।
इस्तीफे की मांग
राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग की है। इस प्रतिनिधि मण्डल में प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, एके एंटोनी और गुलामनवी आजाद भी शामिल थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि लखीमपुर खीरी में पीडि़त परिवारों की मांग है कि जिसने भी उनके बेटे की हत्या की उसे सजा मिले और यह भी कहा है कि जिस व्यक्ति ने हत्या की उसके पिता देश के गृहराज्य मंत्री हैं जब तक वह अपने पद पर है। तब तक न्याय नहीं मिलेगा। यह बात हमने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बतायी है। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा है कि राष्ट्रपति ने हमको आश्वासन दिया है िकवह आज इस मामले पर सरकार के साथ चर्चा करेंगे। उनकी केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री बर्खास्तगी की मांग कांग्रेस की मांग नहीं । हमारे साथियों की मांग नहीं यह जनता की मांग है और पीडित किसान परिवारों की मांग हैं।

