केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान का निधन हो गया, वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। हाल ही में उनके दिल की सर्जरी हुई थी और 74 वर्ष की आयु में उन्होंन अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके पुत्र चिराग पासवान ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी और कहा कि पापा अब आप इस दुनिया में नहीं है लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं सदैव मेरे साथ है।
पासवान जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति- पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि पासवान का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है और उनकी कमी को पूरा नहीं कर सकते। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि देश ने एक दूरदर्शी नेता को खो दिया।
सत्ता के गलियारे में पासवास की भूमिका हमेश किंगमेकर की बनी रही
5 जुलाई 1946 को जन्मे रामविलास पासवान लगातार 9 बार लोकसभा के सांसद बने। 1977 के चुनाव में बिहार के हाजीपुर से उन्होंनें रिकॉर्ड साढ़े पांच लाख मतों से अधिक वोटों से चुनाव जीता था उस रिकॉर्ड को लंबे समय तक कोई तोड़ नहीं पाया। सत्ता के गलियारे में रामविलास पासवास की भूमिका हमेशा किंगमेकर की बनी रही। वह अटल बिहारी वाजपेयी के दौर में भी मंत्री रहे। 2004 में उन्होंने एनडीए से नाता तोड़ा। 2005 में उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किया और उस साल बिहार के हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने 29 सीटें जीतकर सबको हैरान कर दिया उसके बाद वह यूपीए से जुड़ गए।

