Latestराज्यराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 जनवरी को मेला का उद्घाटन करेंगे

ग्वालियर. माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला के उद्घाटन को लेकर चल रहे संशय पर विराम लग गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोविड गाइडलाइन जारी होने के साथ ही मेला का औपचारिक शुभारंभ 5 जनवरी को शाम 6:10 बजे करना तय किया गया है। मेले कोविड नियमों के पालन के साथ-साथ सैलानियों को जागरूकता भी किया जाएगा। मेला का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे, इसके बाद लोगों को वाहन खरीदने पर 50 प्रतिशत आरटीओ छूट का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सिंधिया दिल्ली से हवाई मार्ग से ग्वालियर पहुंचेंगे।

कोविड के चलते मेला का उद्घाटन को लेकर पिछले एक सप्ताह से असमंजस बना हुआ था। कोरोना से बचाव को लेकर अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों को परखने के लिए 27 दिसंबर को पूरे देश माक ड्रिल कराई गई। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 28 दिसंबर को कोविड गाइडलाइन जारी की गई, जिससे मेला के शुभारंभ का रास्ता साफ हो गया। प्राधिकरण व व्यापारियों का कहना है पांच जनवरी तक आटोमोबाइल सेक्टर भी पूरी तरह से सज जाएगा और वाहनों के भौतिक सत्यापन को लेकर परिवहन विभाग का कार्यालय तैयार हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *