किसान की जेब से 50 हजार रूपये गायब, बेटी की शादी की खरीददारी करने आया था बलबंत गुर्जर
ग्वालियर. ग्वालियर से 35 किमी दूर डबरा में बेटी की शादी के लिये किराना सामान खरीदने के लिये किसान की जेब से 50 हजार रूपये चोरी हो गये। जब किसान ने जेब टटोली तो रूपये गायब थे। पलटकर देखा तो 12 से 14 वर्ष का लड़का भागता हुआ दिखाई दिया। घटना डबरा तहसील की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुकान में सीसीटीवी चेक किये तो जिसमें किसान की जेब में हाथ डालते ही संदेही रिकॉर्ड हुआ है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला
शिवपुरी के सीहोर गांव निवासी 47 वर्षीय बलवंत सिंह गुर्जर पेश से किसान हैं। बलवंत सिंह की बेटी की 10 दिसम्बर को भिण्ड में शादी होना है। बलवंत केबड़े भाई डबरा में निवास करते हैं। इसलिये बलवंत अपनी पत्नी रेखा गुर्जर के साथ किराना सामान खरीदने के लिये डबरा आये हुए थे। यहां एक किराना दुकान पर पहुंचे। पर्चा दुकानदार को दिया ही था। दुकानदार के बिल का भुगतान करने के लिये जैसे ही बलवंत ने कुर्ते की जेब में हाथ डाला तो जेब से रूपये गायब थे। पीछे पलटकर देखा तो एक लड़का भागता हुआ दिखाई दिया। किसान ने शोर मचाकर पीछा भी किया पर वह गलियों में कहीं गुम हो गया।घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी हैं।
जब पुलिस ने घटनास्थल पर किराना की दुकान में लगे हुए सीसीटीवी के फुटेज चेक दिये तो एक 12 से 14 साल का एक लड़का भागत हुआ दिखाई दे रहा है।

