काठमांडू एयरपोर्ट प्लेन क्रैश, 19 लोग सवार थे
नई दिल्ली. नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान एक यात्री विमान क्रैश हो गया है। इस प्लेन में 19 यात्री सवार थे, हालांकि फिलहाल यह बात सामने नहीं आ पाई है कि हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए है। प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था। जानकारी के अनुसार प्लेन सौर्य एयरलाइंस का था। प्रारंभिक रिपोर्ट्स से पता चलता है। विमान टेक ऑफ के दौरान रनवे पर फिसल गया। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत औरबचाव दल की टीम पहुंच गयी है। तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है कि फिलहाल रेस्क्यू अीूम की कोशिश है कि जल्द से जल्द आग बुझाई जाये। ताकि उसमें सवार यात्रियों के बारे में जानकारी मिल सके।

