Newsमप्र छत्तीसगढ़

कर्मचारी से 6.85 लाख रूपये की लूट के 5 लुटेरों के साथ रकम सहित गिरफ्तार

फरियादी वासुदेव शर्मा निवासी घंटियाल बड़ी जिला चूरु (राजस्थान), हाल सिटी सेंटर महलगांव, विश्वविद्यालय द्वारा थाना कम्पू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके जीजा संदीप शर्मा का प्लाईवुड का व्यवसाय है, जिसमें वह पार्टियों से रुपये लेने-देने का कार्य करते हैं। 25 फरवरी को वह विभिन्न पार्टियों से लगभग 05 लाख रुपये प्राप्त कर उन्हें अपने नीले रंग के बैग में रखकर एमएलबी कॉलेज ग्राउंड में बैठा था। शाम 6 बजे जब वह नाश्ता करने के लिए ग्राउंड के गेट से बाहर निकला, तभी बिना नंबर की स्कूटी पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे धक्का देकर बैग छीन लिया और फरार हो गए।
सीसीटीवी से मिला सुराग
घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध आरोपी बिट्टू को चिन्हित किया गया। तकनीकी सेल एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर जानकारी प्राप्त हुई कि संदेही बिट्टू अपने साथियों के साथ गुड़गांव गया हुआ है। पुलिस टीम द्वारा गुड़गांव पहुंचकर बिट्टू एवं उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में बिट्टू ने हर्ष, राज शर्मा व दो अन्य के साथ मिलकर लूट की प्लानिंग कर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा आरोपी बिट्टू की निषादेही पर राज शर्मा को उसके घर से तथा हर्ष को मेला ग्राउण्ड गोला का मंदिर के पास से अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई तो सामने आया कि राज शर्मा पैसों के लेन-देन का कार्य करता है और उसका फरियादी से पूर्व में भी लेनदेन रहा है। राज शर्मा ने आरोपियों के साथ मिलकर योजना बनाई कि वासुदेव शर्मा को 1,50,000 रुपये का भुगतान किया जाना है। जैसे ही रकम दी जाएगी, पीछे से लगे आरोपी हर्ष और बिट्टू रुपये छीन लेंगे। रकम की डिलीवरी होते ही आरोपियों ने एक्टिवा से पीछा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया और गोला का मंदिर क्षेत्र स्थित एक कमरे में जाकर रकम का बंटवारा कर लिया। जब आरोपियों ने पूरी राशि की गिनती की तो कुल 6,85,000 रुपये निकले। बंटवारा में 2-2 लाख रूपये हर्ष, बिट्टू, एवं राज शर्मा, तथा 35,000 रुपये करण एवं 50,000 रुपये बनिया तोमर को मिले।
पुलिस द्वारा पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई कुल रकम 6,85,000 रूपये जप्त की गई है। जबकि फरियादी द्वारा मात्र पांच लाख रुपये लूट में लेख कराये थे। फरियादी से पुनः पूछताछ की गई तो बताया कि वह जल्दबाजी में आखिरी पेमेंट जो 150000 रूपये का मिला था उसको बता नहीं पाया था। इसलिए मैंने उस उक्त रकम 05 लाख बताई थी।
गिरफ्तार आरोपीगण
1. लोकेंद्र सिंह तोमर उर्फ बिट्टू पुत्र स्व श्री रामकिशोर सिंह तोमर उम्र 21 साल निवासी चौहान मंदिर के पास न्यू ग्रेसिम बिहार कॉलोनी चार शहर का नाका ग्वालियर
2. शौर्यप्रतापसिंह तोमर उर्फ हर्ष पुत्र प्रमोदसिंह तोमर उम्र 18 साल निवासी परीक्षितपुरा थाना अंबाह मुरैना हाल निकुंज मोटर्स के सामने गोले का मंदिर ग्वालियर
3. राज शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा उम्र 27 साल निवासी गोपाल नगर गदाईपुरा हजीरा ग्वालियर
4. शिवम तोमर उर्फ बनिया पुत्र सुरेन्द्र तोमर उम्र 23 साल पुरानी कांचमील बिरला नगर हजीरा ग्वालियर
5. करन तोमर पुत्र मलखान सिंह तोमर उम्र 22 साल निवासी न्यू कांचमील बिरला नगर हजीरा ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom meritking perabet casibom holiganbet galabet casibom padişahbet padişahbet giriş grandpashabet jojobet cashwin grandpashabet radissonbet palacebet amgbahis cratosroyalbet grandpashabet betpuan betsalvador matbet meritking perabet perabet giriş instagram ban service betsilin betsilin giris pashagaming pashagaming giris gorabet gorabet giris kralbet holiganbet grandpashabet grandpashabet giriş