Newsमप्र छत्तीसगढ़

कटारे फार्म के पास महिला के साथ दुष्कर्म कर की हत्या आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर. सतेन्द्र सिहं राठौर पुत्र राममोहन सिह राठौर निवासी गोवर्धन कालोनी गोला का मंदिर ग्वालियर ने थाना पर सूचना दी थी कि 29 दिसम्बर को वह लीगेसी प्लाजा के सामने कटारे फार्म तरफ चाय की दुकान लगाये हुए था तभी शाम को दो लड़के जो आर्मी की दौड़ की तैयारी करके ग्राउड की तरफ से आ रहे थे उन्होने बताया कि कटारे फार्म में झाडि़यों की तरफ एक अज्ञात 30-32 साल की महिला की लाश अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई है।
षिनाख्तगी के लिये एआई के माध्यम से उक्त महिला के फोटो को रीकन्स्ट्रक्षन कराया गया, तथा महिला की पहचान कराने हेतु जगह-जगह पोस्टर लगाए गये, साथ ही सीसीटीएनएस टीम द्वारा कई सालों की मिसिंग रिपोर्ट चेक की गई तो जिसमें से एक महिला की मिसिंग रिपोर्ट उक्त महिला से मिलती जुलती मिली जिसके संबंध में भी जानकारी ली गई।
पुलिस टीम को महिला की स्वेटर की जेब में एक छोटा सा ऑमलेट का टुकड़ा मिला, जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र के अंडे वालों से उक्त महिला के संबंध में पूछताछ की गई तो एक अंडे वाले ने उक्त अज्ञात महिला को पहचानने महिला के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तो उसका नाम संगीता पाल पत्नी पप्पू पाल निवासी परदापुरा टीकमगढ की होना पाई गई और ज्ञात हुआ कि वह काफी समय से अपने पति से अलग ग्वालियर में रह रही थी।
थाना इंचार्ज गोला का मंदिर एसआई अनुराग तोमर, सोनम रघुवंशी, तुलाराम, लक्ष्मण गौड़, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, चालक हरेंद्र, आरक्षक कुलदीप गुर्जर, राहुल शर्मा, सीसीटीएनएस प्रभारी उप निरीक्षक अमित शर्मा, एचसी संजय बनवारिया सायबर सेल से एसआई रजनी रघुवंषी, एसआई राजीव सोलंकी (थाना महाराजपुरा) आदि ने इस केस के खुलासा करने बेहतर भूमिका अदा की है इसके लिये एसएसपी धर्मवीर सिंह ने टीम को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *