कंजरों के डेरे से बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब जप्त
ग्वालियर एसडीओपी भितरवार अभिनव बारंगेके मार्गदर्शन में की जा रही कार्यवाही के दौरान दिनांक 17 दिसम्बर को थाना प्रभारी भितरवार कृष्णपाल सिंह यादव को सूचना प्राप्त हुई किगोलपुरा कंजरो के डेरेपर भारी मात्रा में अवैध शराब बनाई जा रही है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी भितरवार ने मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी।
पुलिस को आता देख वहॉ पर मौजूद कंजर भाग गये। उक्त स्थान की तलाशी लेने पर 4 हजार लीटर कच्ची शराब कीमती 4 लाख रूपये की जप्त की गईए मौके पर 10 भट्टी और 20हजार लीटर लहानकुल कीमती 6 लाख रूपये का मौके पर नष्ट किया गया।थाना भितरवार में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।

