ओमिक्रॉन के कारण क्रिसमस पर फ्लाइट्स का संकट, दुनिया भर में 2000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
नई दिल्ली. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण यूरोप और अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे नए मामलों का असर क्रिसमस फेस्टिवल पर भी दिख रहा है। क्रिसमस पर दुनिया भर में फ्लाइट्स संचालित करने के लिए पर्याप्त स्टाफ की कमी पैदा हो गई है। ज्यादातर एयरलाइंस स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के कारण पर्याप्त कर्मचारियों की संख्या से जूझ रही है, इसके चलते दुनिया भर में 2000 से ज्यादा फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा है।
इनमें अकेले अमेरिका में ही 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इस कारण दूसरे शहरों में रहने वाले लोग फेस्टिवल की छुट्टियों में अपने घर नहीं पहुंच सकेंगे। शुक्रवार देर रात तक फ्लाइटअवेयर वेबसाइट पर दुनिया भर में 2145 फ्लाइट कैंसिल दिखाई दे रही थीं। अमेरिका की कईं प्रमुख एयरलाइंस गुरुवार को ही बड़े पैमाने पर शुक्रवार को फ्लाइट रद्द रहने की घोषणा कर चुकी थीं।

