एसपी शैलेन्द्रसिंह बिना रॉयल्टी के दौड़ 36 ट्रको को पकड़ा, मायनिंग माफियाओं के बीच मचा हड़कम्प
भिण्ड़. पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने देर रात को फूप थाना क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने हाईवे पर स्थित बीएसटी धर्मकांटा के पास खड़े होकर मायनिंग वाहनों की चेकिंग करने लगे। चैकिंग के बीच 42 मायनिंग से भरे ट्रकों को पकड़ा। खनिज विभाग द्वारा की जांच में 36 ट्रक रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन करते हुए पकड़े ।इन ट्रकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक भिण्ड की कार्यवाही देख रेत और गिट्टी माफियाओं में खलबली मच गयी। कई रेत माफिया को ही फूप थाने पर पहुंचना शुरू हो गये। लेकिन एसपी को देख उल्टे पांव लौट आये।
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह चौळान की सोमवार -मंगलवार की दरमियानी रात को एक पार्टी से लौटे। वह भिण्ड आये गोहद से ही वह सड़क पर दौड़ने वाले रेत व गिट्टी से भरे ट्रको को देखते आय और वह सीधे भिण्ड-इंटावा की सीमा के नजदीक बरही के पास बीएसटी धर्मकांटा पर पहुंचे। वहां उन्होंने रात के डेढ़ हाइवे पर चैकिंग शुरू कर दी है। इस बीच वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। इस बीच उन्होंने वाहनों को पकड़ा और वाहन चालकों को भी धर्मकांटा के भीतर बैठाया।
इस बीच वाहनों को खड़ा करके कुछ वाहन चालक भागना चाहे, परन्तु फूप थाना पुलिस ने उन्हें पकड़ करके बैठाया। इस बीच फूफ थाना टीआई उपेन्द्र छारी को कार्यवाही के लिये बुलाया गया। रात 1.30 बजे से शुरू की गयी। यह कार्यवाही सुबह 3.30 बजे तक चली। पुलिस की चेकिंग शुरू होने की सूचना पर भिण्ड की तरफ से आने आने वाले रेत व गिट्टी के ट्रकों का आना थम गया और इसके बाद खनिज विभाग के अधिकारी राकेश देशमुख को मौके पर बुलाया गया और मायनिंग की जांच करने के लिये निर्देशित किया गया।
पुलिस ने पकड़े 42 ट्रक
इस पूरे मामले में एसपी भिण्ड शैलेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि रात के समय 42 ट्रकों को पकड़ा था। इन में रेत के 28 ट्रक थे शेष गिट्टी से भरे थे। खनिज विभाग को यह ट्रक सौंप दिये हैं। जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
बिना रॉयल्टी के दौड़ रहे थे ट्रक
भिण्ड की ओर से यूपी में जाने वाले 42 में से 36 ट्रक बिना मायनिंग के दौड़ते हुए पाये गये। 28 ट्रकों में रेत भरा था। वहीं 14 में गिट्टी थी। ऐसा बताया गया है कि पकड़े गये ट्रकों में से 25 रेत व 11 गिट्टी का अवैध परिवहन करके रॉयल्टी चोरी करके ले जा रहे थे। जिला प्रशासन की ओर से इन सभी ट्रकों के जब्त करके कार्यवाही की गयी है।

