Newsमप्र छत्तीसगढ़

एलिवेटेड रोड-हजीरा पुल से मनोरंजनालय के बीच बनने वाले फ्लाईओवर अतिक्रमण होंगे चिन्हित, जल्द शुरू होगा सर्वे

ग्वालियर. हजीरा पुल के नजदीक सड़क की सरकारी जमीन पर मौजूउद 21 दुकानों की वजह से एलिवेटेड कॉरिडोर के लूप का निर्माण नहीं हा पा रहा है। यह दुकानें हटाई जानी है। जिसके लिये नोटिस भी जारी हो चुके है। लेकिन इसके बाद भी पिछले वर्ष से लगातार यह कार्यवाही टल रही है। जिन सर्वेनम्बर की जमीन पर यह दुकानें मौजूद है। वह जमीन लोक निर्माण विभाग की सड़क के तौर पर खसरों में दर्ज है। पहले चरण में जलालपुर चौराहे के पास लक्ष्मीबाई समाधिस्थल तक निर्माणाधीन इस एलिवेटेड रोड 6-7 प्वॉइंट पर अतिक्रमण हटाया जाना था। जिनमें से अब यही प्वॉइंट कार्यवाही होने से बच गया है।
सर्वे में हजीरा अतिक्रमण होगा चिन्हित
एलिवेटेड कॉरिडोर में हजीरा पुल से मनोरंजनालय तक के फ्लाईओवर के लिये संयुक्त सर्वे की तैयारी चल रही है। इस सर्वे में पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग, नगर निगम की टीम शामिल होगी। यह टीम हजीरा पुल से लेकर मंनोरजनालय तक 610 मीटर लम्बे इस फ्लाई ओवर के एलाइंनमेंट के अनुसार रूट देखेंगे। उसके बीच में आ रहे अतिक्रमण को चिन्हित करेंगे।
विस्थापन के लिए अब तीसरे विकल्प की तलाश
इंटक मैदान में दुकानें बनाकर पुल के पास वाले दुकानदारों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव बना। पहले दुकानदार नहीं माने और फिर विस्थापन से जुड़े नियमों ने इसे स्वीकृत नहीं होने दिया। हजीरा के पास पुरानी सब्जी मंडी हटाकर वहां मार्केट में भी दुकानदारों को शिफ्ट करने की प्लानिंग हुई। मगर कानूनी अड़चनों के कारण ये भी संभव नहीं हो पा रहा। किला गेट और हजीरा क्षेत्र में राजस्व विभाग व नगर निगम की खाली जमीनें देखी हैं। ताकि, उनमें से किसी जमीन पर इन दुकानदारों को विस्थापित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş