Newsराजनीतिराज्य

एनसीसी ओटीए ग्वालियर में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन

ग्वालियर –   को प्रातः 7-30 से 9 बजे तक एनसीसी ओटीए ग्वालियर में पिपिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। इस परेड की समीक्षा ब्रिगेडियर जितेन्द्र शर्मा, कमांडेंट, एनसीसीओटी ग्वालियर द्वारा की गई।
2. रा०कै०कोर, अफसर प्रशिक्षण अकादमी, ग्वालियर के ऐतिहासिक तथा गौरवशाली परिसर में 126 प्रशिक्षार्थियों को भव्य पिपिंग सेरेमनी में रैंक प्रदान किये गए।
3. पिपिंग सेरेमनी किये जाने के पश्चात् इन महिला एनसीसी अधिकारियों को ले० कर्नल इतिका सूरी, प्रशिक्षण अधिकारी (समन्वय) एवं मेजर प्रतिभा तिवारी, अतिरिक्त प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष शपथ दिलवाई गई जिसके तहत् सभी प्रशिक्षार्थियों ने एनसीसी नियमों पर अमल करने की शपथ ली।
4.इस पिपिंग सेरेमनी में प्रदान किये गए पुरस्कार निम्नलिखित हैं:-
(क) “कनिष्ठ स्कन्ध की मेरिट कम में प्रथम होने पर कमांडेंट का स्वर्ण पदक राजस्थान निदेशालय की केयर टेकर अफसर अनिता मीना को प्रदान किया गया।
(ख) कोर्स में सर्वश्रेष्ठ एएनओ होने के लिये “एनसीसी महानिदेशक ट्रॉफी” एनईआर निदेशालय की केयर टेकर अफसर बदप कायरेह नोंगकसेह को प्रदान किया गया।
(ग) एनसीसी विषयों में सर्वश्रेष्ठ एएनओ होने के लिये “शर्मा कप” एनईआर निदेशालय की केयर टेकर ऑफिसर हूमिलिटी रक्षा मिंज को प्रदान किया गया।
(घ) विशेष कौशल प्रदर्शन के लिये “कमांडेंट का स्वर्ण पदक” जम्मू एवं काश्मीर निदेशालय की केयर
टेकर ऑफिसर मधु बाला को प्रदान किया गया।
(च) नेतृत्व विशेषता में प्रथम होने के लिये “कमांडेंट का स्वर्ण पदक” महाराष्ट्र निदेशालय की थर्ड ऑफिसर प्रतिदन्या प्रभाकर मायेकर को प्रदान किया गया।
(छ) ड्रिल में सर्वश्रेष्ठ एवं परेड को कमान करने के लिये “कमांडेंट का स्वर्ण पदक” एनईआर निदेशालय की थर्ड नओरेम ऑफिसर बिंदया देवी को प्रदान किया गया।
(छ) चेम्पियनशिप बैनर “अहिल्याबाई” कंपनी को प्रदान किया गया जिसे राजस्थान निदेशालय की अंकिता पंवार ने प्राप्त किया।
5. ट्रेनीस को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर जितेन्द्र शर्मा, कमांडेंट, एनसीसीओटी ग्वालियर ने एएनओज् से एनसीसी नियमों पर अमल करने एवं एनसीसी कैडेट्स को उचित मार्गदर्शन करने का आह्वन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *