एडीजी राजाबाबू सिंह को बंगले पर पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास जी ने दिया आर्शीवाद
ग्वालियर. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष बनने महंत नृत्य गोपालदास सुबह एडीजी राजाबाबू सिंह के बंगले पहुंचे। जहां पर एडीजी राजाबाबू सिंह ने आरती उतारकर और शॉल श्रीफल अर्पित कर आर्शीवाद लिया। इस मौके पर महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज ने एडीजी राजाबाबू सिंह से बांदा में बनाई एक हजार गाय की गौशालाी की जानकारी ली। इसके बाद महंत जी से एडीजी राजाबाबू सिंह ने राममंदिर निर्माण के संबंध में चर्चा की उन्होंने बताया कि आज से दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ था।
उन्होंने बताया कि राममंदिर से 2 किमी दूर मस्जिद के बनाने के लिये जगह दी गयी हैं। अब जल्दी ही भगवान रामलला को सुरक्षित स्थान पर पधार कर राम मंदिर निर्माण की तय तिथि के अनुसार कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा । इस में पीएम नरेन्द्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना हैं। एडीजी राजाबाबू सिंह ने बताया कि मेरे बंगले पर दो गाय है जो लगभग 11 लीटर दूध प्रतिदिन देती हैं यह सुनकर महंत जी खुशी जाहिर की। महंत जी लगभग एक घंटे महंत जी एडीजी राजाबाबू सिंह के निवास पर रूके महंत जी के साथ लगभग 10 साधु शिष्य भी थे।

