Newsराजनीतिराज्य

एजी ऑफिस पुल पर कार और टैम्पों के बीच हुई टक्कर

ग्वालियर. रात 10 बजे श्री अष्टमहालक्ष्मी मंदिर की तैयारियों में लगे प्रेमसिंह भदौरिया जौरासी से लौटते समय सिटीसेंटर के एजी ऑफिस पुल पर आगे जा रही विक्रम टैम्पों पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें गोलू नाम का युवक घायल हो गया। घटनास्थल पहुचंी थाना विश्वविद्यालय पुलिस ने कार को किनारे लगवाया। जिससे लग रहे जाम को हटवाया।
क्रेटा कार नम्बर एमपी-सीई-3592 को घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार को प्रेमसिंह ड्राइव कर रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार के टकराते हुए दोनों एयरबैग खुल गये जिससे बड़ी घटना होने से बच गयी। पुलिस ने क्रेन को बुला कर कार को थाना विश्वविद्यालय पहुंचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *