एक ही पद पर 2.50 लाख संविदाकर्मियों के वेतन वृद्धि में अंतर
मध्यप्रदेश में विभागों की मनमानी अपने-अपने हिसाब से तय किया महंगाई सूचकांक
भोपाल. मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों में महंगाई का आकलन अलग-अलग है। वार्षिक महंगाई सूचकांक की गणना अप्रैल में केन्द्र सरकार करती है। जो इस बार 5.39प्रतिशत है। बाकी राज्य सरकारें इसे ही मानती है। लेकिन मप्र के विभागों ने अपने-अपने हिसाब से महंगाई सूचकांक निकाल लिया। पुलिस हाउसिंग में 5.64प्रतिशत स्वास्थ्य विभाग ने 5.39प्रतिशत तो वित्त विभाग ने 3.87प्रतिशत के हिसाब से वेतन वृद्धि के आदेश दिये। इसलिये हर विभाग में एक ही पद वाले संविदा कर्मचारी की वेतन वृद्धि अलग-अलग हुई है। 2.50 लाख संविदा कर्मचारियों के लिये संविदा नीति 2023 लागू की गयी थी उसके अनुसार पिछले वर्ष के मूल्य सूचकांक से घटाकर करनी थी। पिछले वर्ष का मूल्य सूचकांक 176.6 था वह इस वर्ष 185.9 आया है। यानी वेतन वृद्धि 5.93प्रतिशत थी।
पद अभी वेतन पुलिस हाउसिंग स्वास्थ्य वित्त
सहायक प्रबंधक 65436 रूपये 3691 रूपये 3527 रूपये 2532 रूपये
उपयंत्री 44396 रूपये 2504 रूपये 2393 रूपये 1718 रूपये
मानचित्रकार 42900 रूपये 2420 रूपये 2312 रूपये 1660 रूपये
लेखा सहायक 41696 रूपये 2352 रूपये 2247 रूपये 1614 रूपये
स. मानचित्रकार 33100 रूपये 1867 रूपये 1784 रूपये 1281 रूपये
डाटा एंट्री ऑपरेटर 25500 रूपये 1438 रूपये 1374 रूपये 987 रूपये
चतुर्थ श्रेणी 20300 रूपये 1145 रूपये 10़94 रूपये 796 रूपये

