LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

एक हफ्ते में भेजे रिपोर्ट आधुनिक एयरपोर्ट बनाने के लिये अथॉरिटी को जमीन हस्तांतरित की जा सकें, केन्द्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण

ग्वालियर राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के विस्तार के काम को जल्द जे जल्द मूर्तरूप देने के सिलसिले में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को आलू अनुसंधान केन्द्र पहुँचकर वस्तुस्थिति समझी। उन्होंने आलू अनुसंधान केन्द्र की जमीन का जायजा लेने के दौरान कहा कि प्रयास ऐसे हों, जिससे एयर टर्मिनल के विस्तार में कोई बाधा न आए। साथ ही आलू अनुसंधान की गतिविधियाँ भी बेहतर ढंग से चलती रहें। इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक हफ्ते में समन्वित रिपोर्ट प्रस्तुत कर दें, जिससे एयरपोर्ट अथॉरिटी को एयर टर्मिनल के विस्तार के लिए जमीन हस्तांतरित की जा सके।
ज्ञात हो आलू अनुसंधान केन्द्र की जमीन पर ही एयर टर्मिनल का विस्तार प्रस्तावित है।
केन्द्रीय मंत्री के भ्रमण के दौरान डीडीजी हॉर्टिकल्चर आईसीएआर एके सिंह व डायरेक्टर आईसीएआर सीपीआरआई शिमला मनोज कुमार सहित कृषि अनुसंधान परिषद व एयरपोर्ट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी ,कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, केद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र ग्वालियर के अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किशोर कान्याल समेत अन्य संबंधित अधिकारी भी आलू अनुसंधान केन्द्र में मौजूद थे।
आलू अनुसंधान केन्द्र की जमीन का जायजा लेने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट अथॉरिटी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं जिला प्रशासन के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर एयर टर्मिनल विस्तार की रूपरेखा को अंतिम रूप दें। उन्होंने कहा इस काम को जल्द से जल्द धरातल पर लाने के लिए कलेक्टर नोडल अधिकारी का दायित्व निभाएं। उन्होंने कहा कि एयर टर्मिनल के काम को गति देने के लिए दिल्ली में भी संबंधित अधिकारियों के साथ आलू अनुसंधान केन्द्र की जमीन के हस्तांतरण के संबंध में बैठक की जाए।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ग्वालियर की प्रगति के लिए अत्याधुनिक एयरपोर्ट और केन्द्रीय आलू अनुसन्धान केन्द्र दोनों जरूरी हैं। एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से जहाँ ग्वालियर-चंबल अंचल में हवाई यात्रा की सुविधा बढ़ने के साथ-साथ औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा। वहीं आलू अनुसंधान केन्द्र भी ग्वालियर-चंबल अंचल सहित देशभर के किसानों को आलू के उन्नत बीज मुहैया कराकर उनकी समृद्धि में महती भूमिका निभा रहा है।कलेक्टर ने एयर टर्मिनल के लिए दी जाने वाली जमीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने प्रस्तावित एयर टर्मिनल की रूपरेखा के बारे में बताया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि एयर टर्मिनल के विस्तार के लिए आलू अनुसंधान केन्द्र की 110 एकड़ जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा माँगी गई है। इसमें से 10 एकड़ जमीन का उपयोग एयरपोर्ट मार्ग के लिए होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş holiganbet giriş matbet holiganbet sahabet onwin betcio casibom giriş casibom imajbet imajbet giriş imajbetapp grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel casibom giriş casibom matbet matbet giriş jojobet superbetin superbetin giriş amgbahis amgbahis giriş betsmove betsmove giriş holiganbet holiganbet giriş jasminbet jasminbet giriş kargabet kargabet giriş matbet matbet giriş norabahis norabahis giriş piabellacasino piabellacasino giriş supertotobet supertotobet giriş marsbahis casibom casibom giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet casibom çarkbet casinomilyon casinomilyon nesinecasino grandpashabet ibizabet betgit romabet radissonbet grandpashabet casinoroyal