एक बाहरी आदमी मेरी इमरती को कुछ भी कह देगा ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे- ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर. डबरा विधानसभा के छीमक में सभा करने आयो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एक बाहरी आदमी मेरी इमरती को कुछ भी कह देगा ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये चुनाव अब इमरती का नहीं सिंधिया का है, इस दौरान इमरती देवी मंच पर आंसू अपने पल्लू से पोंछती रहीं।
वहीं दूसरी ओर इमरती देवी ने कहा कि वे कमलनाथ को मरते दम तक माफ नहीं कर सकती। वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद वे तय करेंगी कि उनके खिलाफ क्या करना है। वे चाहती है कि कमलनाथ पर एफआईआर हो और एससीएसटी एक्ट लगे। आपको बता दें कि कमलनाथ खेद व्यक्त कर चुके है हालांकि उन्होंने इमरती देवी का नाम नहीं लिया है।
इमरती देवी ने आगे कहा कि वे पार्टी के वारिष्ठ नेताओं ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा से बात करेंगी कि क्या करना चाहिए, जैसी सलाह देंगे उनके नेतृत्व में वैसा करूंगी।

