एंटीजन टेस्ट में एसडीएम कोरोना पॉजीटिव
ग्वालियर. कोरोना की चपेट में अब एसडीएम अनिल बनवारिया भी आ गए है। मंगलवार को मुरार जिला अस्पताल में हुए एंटीजन टेस्ट के दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। कोरोना पॉजीटिव आने के बाद अब इलाज के लिए उन्हें दिल्ली भेजा गया है। जानकारी के अनुासर एसडीएम अनिल बनवारियां का पिछले करीब एक सप्ताह से स्वास्थ्य खराब है इसलिए वह अवकाश पर चल रहे थे। कल मुरार जिला अस्पताल में जब उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया तो उसमें वह पॉजीटिव आए। एसडीएम डायबटीज से भी ग्रसित है साथ ही उनका लिवर फंक्शन को लेकर भी डॉक्टरों ने परेशानी बताई थी। लिहाजा डॉक्टरों से बातचीत के दौरान वह इलाज के लिए दिल्ली चले गए है। जिला प्रशासन अब एसडीएम की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री में आने वालों की भी जांच कराएगा। इनमे कलेक्ट्रेट दफ्तर से लेकर कई विभागों के लोग शामिल है।
कलेक्टर कौशलेंद्र की अपील
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि संक्रमण को रोकने के लिए अब यह जरूरी है कि लोग एक दूसरे की निगरानी करे और उसकी मदद भी करे। किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर संपर्क करे। कंट्रोल रूम के टेलीफोन 0751-2646605, 2646606 पर कांटैक्ट करने के साथ ही कमांड सेंटर के वॉट्सएप नम्बर 7089003193 पर वीडियो कॉलिंग करके भी डॉक्टर से सलाह ले सकते है।

