सरकारी नौकरी के लिये युवाओं को देनी होगी केवल एक परीक्षा, राष्ट्रीय भर्ती नीति को केंद्र सरकार की मंजूरी
नई दिल्ली. युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार ने राष्ट्रीय भर्ती नीति को मंजूरी दे दी है जिससे देश के करोड़ों युवाओं को फायदा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बुधवार को कहा कि आज कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि नौकरी के लिए युवाओं को बहुत परीक्षा देनी पड़ती है ये सब समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय भर्ती संस्थान की स्थापना होगी। राष्ट्रीय भर्ती संस्था कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट लेगी जिसका करोड़ों युवाओं को फायदा मिलेगा। अब एक परीक्षा होगी उनकी तकलीफ दूर होगी और आगे जाने का मौका मिलेगा।
एक ही आवेदन, एक ही शुल्क, एक ही परीक्षा होगी
प्रकाश जावडेकर ने आगे कहा कि रेलवे बैंकिंग और एसएससी की प्राथमिक परीक्षा के लिए अलग-अलग परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन तीनों के लिए एक एजेंसी बनाई जाएगी। एक ही आवेदन, एक ही शुल्क, एक ही परीक्षा होगी। इस परीक्षा का स्कोर तीन साल के लिए मान्य होगा। अभी तक केवल दो भाषाओं में ही परीक्षा देने की इजाजत थी लेकिन इसके जरिए परीक्षार्थी 12 भाषाओं में परीक्षा दे सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अभी नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी केवल तीन संस्थाओं के लिए परीक्षा लेगी लेकिन भविष्य में सभी केंद्रीय संस्थाओं की परीक्षा यही एजेंसी लेगी। इन तीन संस्थाओं में लगभग ढाई करोड़ विद्यार्थी भाग लेते है। सरकार के सचिव सी. चंद्रमौली ने कहा कि केंद्रीय सरकार में लगभग 20 से अधिक भर्ती एजेंसियां है। अभी हम केवल ती एजेंसियों की परीक्षा कॉमन कर रहे है समय के साथ हम सभी भर्ती एजेंसियों के लिए कॉमन कर रहे है समय के साथ हम सभी भर्ती एजेंसियों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट करेंगे।
6 एयरपोर्ट का मैनजमेंट व ऑपरेशन प्राइवेट प्लेयर को दिया गया
इसके अलावा 6 एयरपोर्ट का मैनजमेंट और ऑपरेशन प्राइवेट प्लेयर को दिया गया है। इससे यात्रियों को अच्छी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जयपुर, गुवाहाटी और तिरूवंतपुरम को लीज पर देने का फैसला किया गया इससे जो लाभ होगा उससे छोटे एयरपोर्टों के विकास में लाभ मिलेगा।

