उपचुनाव से पहले 50 लाख से अधिक नकदी मिली
इंदौर. सांवेर की तरफ जा रही एक कार में चैकिंग के दौरान करीब 51 लाख रुपए नकद मिलने से हड़कंप मच गया है। उपचुनाव से पहले इतनी बड़ी रकम मिलने से राजनीतिक में भी उफान आ गया। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाए है तो भाजपा ने भी पलटवार किए। इस घटना के बाद इनकम टैक्स विभाग के बड़े अधिकारी भी पहुंच गए है।
पुलिस के अनुसार अरविंदो अस्पताल के पास पुलिस की स्पेशल टीम वाहनों की जांच कर रही थी। 9 बजे के आसपास इंदौर से सांवेर की ओर जा रही कार एमपी 05 सीबी 3157 को पुलिस ने रोका। टीम को शक हुआ तो कार की तलाशी ली गई जिसमें रखे बैग में बड़ी मात्रा में कैश रखा हुआ था। पुलिस कार सवार को सीधे बाणगंगा थाने ले गई और यहां पर पैसों की गिनती की गई तो 50 लाख 90 हजार रुपए नकद निकले। पुलिस के अनुसार कार सवार ने अपने आप को इटारसी निवासी मोहनलाल सोनी बताया है। वे ज्वेलर है और एक ज्वेलर को पेमेंट देने आए थे।
इन पैसों को फिलआल सांवेर उपचुनाव से नहीं जोड़ सकते, आगे की जांच की जा रही है। मोहनलाल सोनी ने पुलिस को बताया कि हम तीन भाई है तीनों की शॉप है माल की पेमेंट करने यहां आए थे। हमारे पास सब सबूत है और वे उज्जैन नहाने जा रहे थे, लौटकर इंदौर में पेमेंट करना था।

