हाथरस में दंगा फैलाने के लिए चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को 100 करोड़ का फंड मिला
उत्तर प्रदेश. हाथरस में गैंगरेप की कथित घटना के बहाने दंगे फैलाने की साजिश को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। नई जानकारी चरमपंथी संगठन (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) को लेकर सामने आई है। जानकारों के अनुसार पीएफआई को हाथरस कांड के बहाने यूपी में जातीय दंगे फैलाने के लिए 100 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली थी इसमें से 50 करोड़ मॉरिशस से आए थे। पीएफआई वही संगठन है जिसका नाम सीएए के विरोध में दिल्ली में हुए दंगों में भी आया था।
हाथरस जा रहे 4 लोगों को पकड़ा
दिल्ली से हाथरस जा रहे 4 कार्यकर्ता मंगलवार रात मथुरा में पकड़े थे इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इनके पास से 6 स्मार्टफोन, एक लैपटॉप, जस्टिस फॉर हाथरस विक्टिम लिखे हुए पम्पलेट मिले। स्थानीय कोर्ट ने चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दंगे फैलाने व बचकर भागने के टिप्स बताने वाली वेबसाइट से आरोपियों का कनेक्शन
शुरूआती जांच में सामने आया कि दंगे फैलाने और फिर बचकर भागने के टिप्स बताने वाली वेबसाइट जस्टिस फॉर हाथरस से भी चारों आरोपियों का कनेक्शन है। यह भी पता चला है कि कुछ लोग (सी ए आर आर डी. को) वेबसाइट के जरिए फंड जुटाने की कोशिश कर रहे है। विदेशों से मिलने वाली फंडिंग का इस्तेमाल दंगे भडकाने में किया जाता है।
(सी ए आर आर डी. को) व जस्टिस फॉर हाथरस वेबसाइट ये आरोप
इनसे जुड़े संगठन और कार्यकर्ता भीड़ जता करने, अफवाह फैलाने, चंदा जुटाने और पीडितों को न्याय दिलाने की आड़ में देश विरोधी काम करते हैं।

