उपचुनाव में सील होंगे यूपी और राजस्थान बॉर्डर
ग्वालियर. जिले में 6 में से 5 सीटों पर 3 नवंबर को होने वाली वोटिंग के लिए इस बार जिले को सामान्य चुनावों के मुकाबले दोगुना फोर्स मिलेगा। जिले के 705 मतदान केंद्रों के लिए आर्म्ड फोर्स की 18 कंपनियां भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह ने मांगी है। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो मप्र पुलिस के 1 हजार जवान, होमगार्ड के 1 हजार जवान और जिला पुलिस बल के 2 हजार से अधिक जवान चुनावी व्यवस्था संभालेंगे।
चुनाव के मद्देनजर बैठक में तय किया गया कि चुनाव प्रचार के लिए वीआईपी भिंड जिले में आएंगे। र्वीआीपी मूवमेंट के दौरान बदमाश उनके कार्यक्रम के आसपास नहीं पहुंच पाएं इसके लिए पुलिस विशेष चौकसी रखेगी। इसके लिए पुलिस कर्मचारी सादा ड्रेस में रहकर ऐसे लोगों पर निगरानी रखेंगी।

