Latestराज्यराष्ट्रीय

इमरान सरकार गिरी, नवाज के बाद छोटे भाई शहबाज बनेंगे वजीर-ए-आजम, बिलावल हो सकते हैं डिप्टी PM

नई दिल्ली. इमरान खान अब पूर्व प्रधानमंत्री हो गए है। विपक्षी गठबंधन पीडीएम ने उनकी हर चाल नाकाम कर दी। खान साहब बड़े बेआबरू होकर बनीगाला की रिहाइश में पहुंच चुके है। इमरान ने करीब चार साल के सत्ता दौर में नाजव शरीफ, शहबाज शरीफ और पूरे विपक्ष को चोर, डाकू और लुटेरा बताया। इनसे हाथ मिलाना तो दूर कभी दुआ सलाम भी नहीं की लेकिन वक्त का पहिया फिरता है और फिरा। अब शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बनेंग। बिलावल भुट्टो डिप्टी पीएम बन सकते है। हालांकि इमरान जो बदहाली फैला गए उसे सुधारने में बहुत वक्त लगेगा।

भारत से सीजफायर जारी रहेगा
शहबाज और नवाज के भारत से अच्छे रिश्ते रहे हैं। दोनों देशों के बीच एक साल से ज्यादा वक्त से सीजफायर है। अब ये ज्यादा मजबूत तरीके से चल सकता है। पाकिस्तान सेना प्रमुख कमर बाजवा पिछले दिनों सीजफायर के मुद्दे को उठा चुके हैं। बाजवा का कहना है कि यदि भारत इस मुद्दे पर राजी है तो पाक को कोई आपत्ति नहीं है। साथ ही दोनों देशों के बीच आधिकारिक रूप से व्यापार शुरू हो सकता है। इमरान ट्रेड का विरोध करते रहे थे।

अमेरिका भी साथ आएगा
इमरान खान ने सीधे तौर पर अमेरिका से पंगा लिया। चीन का साधना चाहा, लेकिन वो भी नहीं हो पाया। अब शहबाज शरीफ फिर से अमेरिका की ओर झुकेंगे। हालांकि, बहुत खुलकर नहीं। क्योंकि उन्हें कुछ महीने बाद चुनाव में जाना है और पाकिस्तान में अमेरिका विरोधी सेंटीमेंट्स हैं। इमरान इसे कैश करने की कोशिश करेंगे। नवाज सरकार के दौरान भी पाकिस्तान की अमेरिका समर्थक विदेश नीति रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *