इनकम टैक्स के छापे का तीसरा दिन, आईटी के कब्जे में पारस, नरेश और सुरेश खंडेलवाल, पुलिस अधिकारियों में हंड़कम्प
ग्वालियर. सराफा और रियल एस्टेट व्यापारी पारस जैन पर आयकर विभाग की कार्यवाही का तीसरा दिन है। अभी तक कारोबारी, परिजन और उनके रिश्तेदारों और पार्टनर के ठिकानों से पुलिस को अभी तक 25 करोड़ रूपये से अधिक हुण्डियां मिली है।

इतना ही नहीं करोड़ों रूपये की टैक्स की चोरी का पता लगा है। एक दिन पूर्व बैंक मेंु खोले गये लॉकर से हीरे, गोल्ड की ज्वेलरी मिली है। इसके अलावा मंत्री, कई नेता व रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों के दस्तावेज बिल्डर के घर आईटी टीम को मिलने के बाद हंड़कम्प मचा हुआ है। खास तौर पर पुलिस अधिकारियों में भगदड़ मची हुई है। कई पुलिस अधिकारियों ने अपने सीए से भी मुलाकात कर आगे आने वाली परेशानी का समाधान पूछ रहे हैं। आईटी टीम के अधिकारियों को हवाला कारोबार से जुड़े होने का संदेह भी हैं।
लेखा जोखा रखने वाले दिलीप नायक से भी पूछताछ
आयकर विभाग के अफसरों ने सराफा कारोबारी के लेखाजोखा का काम देखने वाले दिलीप नायक उर्फ मामा से भी पूछताछ की है। इसके अलावा मुनीम राजीव गुप्ता के पास से लाखों रुपए नगद बरामद होने की खबर मिली है। कर्मचारियों पर भी आयकर विभाग के अफसरों के नाम हैं।

